Home
Mobile

Realme C53 पर आज 2 घंटे की स्पेशल डील, 6GB रैम, 64GB स्टोरेज वेरिएंट को मात्र 9,999 रुपये में खरीदें

Realme C53 Special Deal: हाल ही में भारत में लॉन्च हुए Realme C53 पर आज 2 घंटे की स्पेशल डील होने जा रही है। जिसके तहत इस दमदार फीचर्स से लैस स्मार्टफोन को कम दाम में खरीदने का यूजर्स को मौका मिलेगा। कंपनी ने इसे 10 हजार से भी कम कीमत में एग्रेसिव स्पेसिफिकेशन के साथ देश में लॉन्च किया था। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 108MP का मेन कैमरा है। ऐसा पहली बार है जो इतने कम दाम में हाई रिजॉल्यूशन कैमरा देखने को मिल है। अगर आप भी फोटोग्राफी के शौकीन है और इस फोन को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आइए आपको इस पर शुरू हो रहे स्पेशल डील के बारे में आगे डिटेल बताते हैं।

Realme C53 पर 2 घंटे की स्पेशल डील ऑफर

Realme के नए बजट फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन साइट Flipkart के साथ ही कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी। जो 12 बजे से शुरू होकर 2 बजे तक के लिए उपलब्ध होगा। इस दौरान इस डिवाइस के 6GB+64GB वेरिएंट पर कुछ सेलेक्टेड कार्ड्स से भुगतान करने पर 1000 तक के छूट के साथ मात्र 9,999 रूपये में खरीदा जा सकता है। जिसकी कीमत 10,999 रूपये हैं। आपको बता दें, इस स्मार्टफोन को कंपनी ने दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया था। जिसमें 4 GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रूपए और 6GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रूपये तय किया गया था। 26 जुलाई से इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट पर शुरू कर दी जाएगी। इस फोन को चैंपियन गोल्ड और चैंपियन ब्लैक दो कलर ऑप्शन के साथ लाया गया है।

Realme C53 पर आज 2 घंटे की स्पेशल डील, जानें ऑफर कीमत

Realme C53 स्पेक्स

Realme C53 में आपको 6.4 इंच का LCD डिस्प्ले मिल रहा है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसका मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। इसके साथ ही इसमें वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, मात्र 52 मिनट में यह फोन 0 से 50% तक चार्ज हो जाएगा। इसके अलावा इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। डुअल सिम के साथ फोन डुअल बैंड WiFi, और Bluetooth 5.0 की कनेक्टिविटी सपोर्ट भी मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Under the special deal of Realme C53, you can buy this smartphone equipped with a powerful camera for less than the price. You are getting a chance to buy its 6GB RAM, 64GB storage variant for just Rs 9,999. However, this special will be available for a few hours only.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X