Home
Mobile

Realme c53 vs realme c55 में है ये खास अंतर, जानें कीमत फीचर और स्पेसिफिकेशन

अगर आप भी कम दाम में दमदार फीचर्स से लैस नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए Realme C53 एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जिसे आज कंपनी भारत में लॉन्‍च करने जा रही है। इस अपकमिंग फोन को फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट में लिस्‍ट किया गया है, जहां इसके कुछ फीचर्स का पता चला है। इस फोन को कंपनी बजट फोन के तौर पर ला रही है। जिसमें 108 मेगापिक्‍सल के साथ कई दमदार फीचर्स आपको कम कीमत में मिलेंगे। वहीं कंपनी ने इसी साल मार्च में C सीरीज के एक और हैंडसेट C55 को भी बजट फोन के तौर पर लॉन्च किया था। जो 64MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से लैस है। तो आइए आज हम आपको इन दोनों फोन्स के बीच मिलने वाले अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे की आप अपने बजट में अपने लिए बेस्ट फोन ले सकें।

Realme c53 vs realme c55 डिस्प्ले

Realme C53 को 6.4 इंच की LCD डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। वहीं Realme C55 को फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसमें आपको 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट मिलेगा।

Realme c53 vs realme c55 स्टोरेज

Realme c53 स्मार्टफोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज , 6GB रैम और 128GB स्टोरेज में लाया जाएगा। वहीं Realme C55 में 8GB LPDDR4X रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

Realme c53 vs realme c55 में है ये खास अंतर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेश

Realme c53 vs realme c55 कैमरा

Realme c53 में फोटोग्राफी के लिए यूजर्स को 108 मेगापिक्स का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। वहीं Realme C55 के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

Realme c53 vs realme c55 बैटरी

Realme c53 को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5000mAh की बैटरी दे रही है, जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन के साथ 18W चार्जर मिलेगा जो 52 मिनट में 50 प्रतिशत बैटरी चार्ज कर देगा। वहीं Realme C55 में आपको 33W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी मिल रही है।

Realme c53 vs realme c55 कलर

Realme c53 में यूजर्स को गोल्ड और ब्लैक दो कलर ऑप्शन मिलेगा। वहीं Realme C55 में आपको Sun shower और Rainy Night कलर ऑप्शन मिलेंगे।

Realme c53 vs realme c55 कीमत

Realme c53 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को कंपनी भारतीय बाजार में 9,999 रुपये की कीमत के साथ पेश कर सकती है। वहीं Realme C55 के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये , 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 8GB रैम +128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है।

 
Best Mobiles in India

English summary
realme c53 vs realme c55 comparison know price, featues and specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X