Home
Mobile

Realme C53 vs Realme C67 5G में किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा, यहां जानिए, कीमत से लेकर फीचर्स

Realme C53 vs Realme C67 5G: अगर आप भी मिड रेंज में दमदार स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको रियलमी के दो फोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। दरअसल रियलमी जल्द ही अपना एक और बजट 5G स्मार्टफोन Realme C67 लॉन्च करने जा रहा है। जिस पर से 14 दिसंबर की दोपहर 12 बजे पर्दा उठेगा। इस फोन को कंपनी स्लीक डिजाइन , शानदार परफॉर्मेंस और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ ला रही है। वहीं कंपनी ने कुछ महीने पहले ही अपना एंट्री लेवल स्मार्टफोन Realme C53 भारत में लॉन्च किया था। जो 108 मेगापिक्सल कैमरा और 6GB रैम के साथ आ रहा है। तो आइए आपको इन दोनों फोन्स की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

Realme C53 vs Realme C67 5G में किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा

Realme C53 vs Realme C67 5G कीमत

रियलमी सी53 को कंपनी ने दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया था। इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये और 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं रियलमी सी67 को 12,000 से 15,000 रुपये के कीमत बीच लाए जाने की उम्मीद है।

Realme C53 vs Realme C67 5G डिस्प्ले

रियलमी सी53 स्मार्टफोन में एक 6.74 इंच एचडी डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। वहीं रियलमी सी67 5जी के डिस्प्ले को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, यह आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले से लैस हो सकता है। जिसमें फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट, पंच होल कट आउट डिजाइन दिया जा सकता है।

Realme C53 vs Realme C67 5G प्रोसेसर

रियलमी सी53 स्मार्टफोन में UNISOC T612 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं रियलमी सी67 5जी के प्रोसेसर का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

Realme C53 vs Realme C67 5G कैमरा

रियलमी सी53 स्मार्टफोन में एक 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं रियलमी सी67 5जी में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसके सेंसर में 50 MP का मेन कैमरा और 2 MP का मैक्रो कैमरा शामिल होगा। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा होगा।

Realme C53 vs Realme C67 5G बैटरी

रियलमी सी53 में पावर बैकअप के लिए आपको 5,000mAh बैटरी मिल रही है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वहीं रियलमी सी67 5जी को लेकर उम्मीद कर सकते हैं कि, 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, इसके 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की भी उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme C53 vs Realme C67 5G Let us tell you the details of these two phones from their price to all the features available in them.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X