Home
Mobile

Realme C53 108MP कैमरा और इस फीचर्स से होगा लैस, 19 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें कीमत

Realme ने अपने नए हैंडसेट Realme C53 को भारत में लॉन्च करने की डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फोन के लॉन्चिग डेट की जानकारी शेयर की है। जिसके अनुसार इस डिवाइस को भारत में 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। जो 5000 mAh की बैटरी और 108 मेगापिक्सल कैमरा से लैस होगा। यह अपकमिंग फोन बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। इस फोन के लॉन्च से पहले ही फ्लिपकार्ट ने इसकी माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। तो आईए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसके स्पेक्स तक की जानकारी विस्तार में आगे बताते हैं।

आपको बता दें, भारत में इस फोन को लॉन्च करने से पहले ही कंपनी ने इसे मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। जिसमें HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। अपने इस डिवाइस को कंपनी ने वॉटर-ड्रॉप-शेप्ड नॉच, डुअल-कैमरा सेटअप और 6GB तक रैम +128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस किया है। साथ ही इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Realme C53 की कीमत

Realme C53 ग्लोबल वेरिएंट माइटी ब्लैक और चैंपियन गोल्ड दो कलर ऑप्शन में आता है। इस फोन की मलेशिया में कीमत MYR 550 यानि कि, 9,800 रुपये तय किया गया है। इसी के अधार पर उम्मीद जताई जा रही है कि, कंपनी अपने इस हैंडसेट को भारत में 10,000 रुपये कीमत से लेकर 12,000 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है।

Realme C53 108MP कैमरा के साथ 19 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें कीमत

भारत में इस फीचर्स के साथ हो सकती है Realme C53 की एंट्री

जैसा कि, आपको पहले ही पता लग गया है कि, इस फोन को भारत में 19 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। जिसे भारत में HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74 इंच IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसकी पीक ब्राइटनेस 560 निट्स और 180Hz टच सैंपलिंग रेट होगा। 5000 mAh की बैटरी के साथ लाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा शामिल किया जा सकता है। ग्लोबल Realme C53 मॉडल में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, वाई-फाई 802.11 b/g/n/ac, ब्लूटूथ v5.0 , USB टाइप-C पोर्ट , एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक के साथ 4G को शामिल किया जा सकता है।

इसके अलावा Realme C53 ग्लोबल मॉडल को ऑक्टा-कोर Unisoc T612 SoC चिपसेट से लैस किया गया है। जिसे माली-G57 GPU से जोड़ा गया है। साथ ही आपको इसमें 6GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। जिसे यूजर अपनी आवश्यकतानुसार माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme C53 will be launched in India on July 19 with 5000 mAh battery and 108 megapixel camera. In which a 6.74-inch display can be given with HD + resolution and 90Hz refresh rate.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X