Home
Mobile

realme C55 पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जल्दी करें ऑर्डर

realme C55 पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जल्दी करें ऑर्डर

अगर आप भी किफायती दाम में दमदार फीचर वाला स्मार्टफोन लेना चाह रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको realme C55 स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लैस इस फोन को आप भारी छूट के तहत कम बजट में ले सकते हैं। आइए आपको आगे इस फोन पर मिल रहे डिस्काउंट और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।

realme C55 पर डिस्काउंट ऑफर

realme C55 फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट को आप फ्लिपकार्ट पर ऑर्डर कर सकते हैं। जो आपको 12% डिस्काउंट के साथ 13,999 रुपए में मिल सकता है। इस फोन की सही कीमत 15,999 रुपए है। इसके अलावा आप इस फोन पर बैंक ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। अगर आप SBI Credit Card धारक हैं तो इससे पेमेंट करने पर आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसके साथ ही आप एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराना स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर वापस करने पर आपको 13,300 रुपए तक का भारी डिस्काउंट मिल सकता है। इसके लिए आपको इस बात का खास ध्यान देना होगा कि, आपके पुराने स्मार्टफोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए।

realme C55 पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जल्दी करें ऑर्डर

realme C55 के स्पेसिफिकेशन

इस फोन में आपको 6.72 Inch Full HD+ डिस्प्ले मिल रहा है। जो 1080X2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन, रिफ्रेश रेट 90Hz, 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें आपको 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज मिल रहा है, जिसे यूजर्स अपनी सुविधा अनुसार माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। इसके साथ इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी लवर्स को वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा इस फोन में यूजर्स को 5000 mAh की बैटरी भी मिल रही है।

वहीं Realme C55 में कनेक्टिविटी के लिए कंपनी अपने यूजर्स को 4जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जर दे रही है। आपको बता दें, इस स्मार्टफोन में आपको 5G कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में आपको साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
You can take the 8GB RAM and 128GB storage variant of the realme C55 smartphone at a very affordable price with a huge discount from Flipkart. If you are an SBI Credit Card holder, then you can get an instant discount of 10% if you pay with it. Along with this, you can also take advantage of the exchange offer.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X