Realme C61 की पहली सेल आज,जानें कीमत, सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन
Realme C61 First Sale: स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी अपने भारतीय ग्राहकों के लिए आज Realme C61 स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। यह लेटेस्ट फोन कंपनी का नया एंट्री-लेवल फोन है, जिसकी कीमत 10,000 रुपये से कम है।
Realme C61 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी ब्रांड ने पूरी कर ली है। लॉन्च किया जाने के बाद ही कंपनी इस डिवाइस की सेल भी शुरू कर देगी।

हालांकि, इसके ऑफिशियल लॉन्च से एक दिन पहले ही कंपनी ने इस C61 के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ ही कीमत का भी खुलासा कर दिया है। जिसके अनुसार इस डिवाइस को 8000 रुपये से कम शुरुआती कीमत के साथ पेश किया जाएगा। तो चलिए आपको आगे इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
Realme C61 की कीमत- रियलमी का यह लेटेस्ट फोन तीन वेरिएंट में आएगा। इसके 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 7,699 रुपये , 4GB/128GB वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये और 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये कंपनी ने तय किया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Realme C61 दो मार्बल ब्लैक और सफारी ग्रीन दो रंगों में खरीदा जा सकता है।

हालांकि, इसके टॉप वेरिएंट को ग्राहक डिस्काउंट कीमत पर खरीद सकते हैं। यानी कि इसके 6GB/ 128GB वेरिएंट को 8099 रुपये में भी खरीदा जा सकता हैं। इसके साथ ही आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट के जरिए इसकी सेल शुरू कर दी जाएगी, जिसके तहत इस फोन पर आपको बैंक डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स के भी लाभ मिलेंगे।
Realme C61 के की स्पेसिफिकेशन- रियलमी के इस फोन को HD+ LCD स्क्रीन के साथ लाया जा रहा है। इसमें Realme C61 में परफॉर्मेंस के लिए UNISOC T612 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की फैसलिटी मिलेगी। यह 8GB तक रैम डायनेमिक रैम को भी सपोर्ट करता है।
रियलमी का यह फोन मिनी कैप्सूल फीचर से लैस होगा। इस स्मार्टफोन में आर्मरशेल प्रोटेक्शन है, जिसे लेकर Realme का दावा है कि, यह गिरने, मुड़ने और खरोंच लगने से बहुत ज़्यादा सुरक्षित है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP54 सर्टिफिकेशन मिले हैं।
फोटोग्राफी के लिए Realme C61 के बैक में एक सेकेंडरी सेंसर के साथ 32MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें कंपनी 5,000mAh की बैटरी शामिल करेगी, जिसे लेकर कंपनी का कहना है कि, 1.8 दिनों तक चलेगी और 1000 चार्जिंग साइकिल के बाद भी अपनी क्षमता का 80 प्रतिशत से ज़्यादा चार्ज रखती है।


Click it and Unblock the Notifications








