Home
Mobile

32MP कैमरा और शानदार फीचर्स के साथ Realme C61 भारत में लॉन्च, दाम भी कम

Realme C61: स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियमली ने C सीरीज के तहत अपना नया हैंडसेट Realme C61 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने बजट सेगमेंट के तहत पेश किया है।

जिसमें पावरफुल बैटरी के साथ दमदार कैमरा मिल रहा है। इस फोन को ArmorShell Protection मिला है, जिससे कि, गिरने पर भी यह खराब नहीं होगा।

32MP कैमरा और शानदार फीचर्स के साथ Realme C61 भारत में लॉन्च

रियलमी के इस लेटेस्ट बजट फोन का मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद LAVA O2, Moto G04s और Vivo Y18e से माना जा रहा है। तो चलिए आपको आगे इस फोन की कीमत से लेकर उपल्बधता और फीचर्स तक के बारे में बताते हैं।

Realme C61 के स्पेसिफिकेशन- रियलमी सी61 में 720 × 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली HD+ डिस्प्ले दी गई है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T612 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज से पैक्ड है। इसके साथ ही इसमें 8GB डायनेमिक रैम की फैसलिटी मिलती है।

32MP कैमरा और शानदार फीचर्स के साथ Realme C61 भारत में लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए Realme C61 में 32MP का सुपर क्लियर कैमरा मिल रहा है। हालांकि, सेल्फी कैमरे की डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है। यह 4-in-1 pixel binning टेक्नोलॉजी पर काम करता है।

इसे पावर देने के लिए रियलमी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी का सपोर्ट दिया है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, इसे फुल चार्ज के बाद यह 1.8 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें मैटल फ्रेम और टफ ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP54 रेटिंग के साथ यह आता है।

Realme C61 की कीमत- रियलमी सी61 को तीन स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। इसके 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,699 रुपये, 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये और 6GB/128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये है।

इसकी पहली सेल 28 जून को फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। इस फोन को ग्राहक 900 रुपये के डिस्काउंट और EMI पर भी ले सकेंगे। कलर की बात करें तो इसे आप Safari Green और Marble Black दो कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme C61 launched in India Know features price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X