Realme C63 5G को आज 1000 रुपये तक की बचत के साथ खरीदने का मौका, जानें कीमत व ऑफर डिटेल
Realme C63 5G आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। याद दिला दें कि, Realme ने अपने इस बजट फोन C63 5G को पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में पेश किया था। रियलमी सी63 5जी पॉकेट-फ्रेंडली सेगमेंट में आता है।
Realme C63 5G में कंपनी ने 6.67 HD+120HZ डिस्प्ले, लेटेस्ट MediaTek Dimensity 6300 SoC चिपसेट के साथ इसे 6GB RAM और 8GB वर्चुअल रैम के साथ मार्केट में उतारा है। आइए आपको Realme C63 5G की कीमत, ऑफर और स्पेसिफिकेशन की डिटेल बताते हैं।

Realme C63 5G की कीमत और ऑफर्स- कंपनी ने अपने इस फोन को 3 वेरिएंट 4GB/128GB, 6GB/128GB और 8GB/128GB में पेश किया है। कीमत की बात करें तो इसके 4GB/128GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये, 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। इस फोन को 2 कलर ऑप्शन Starry Gold और Forest Green में खरीदा जा सकता है।
इस फोन की पहली सेल आज यानी 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसमें आप इस फोन के तीनों वेरिएंट को ऑफर के साथ खरीद सकेंगे। ऑफर के साथ 4GB/128GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये, 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये हो जाएगी, यानी आप इस फोन पर 1,000 रुपये की बचत कर सकेंगे। इसे realme.com और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

Realme C63 5G स्पेसिफिकेशंस- इस फोन में 6.67 इंच (1604x720 पिक्सल) HD+ स्क्रीन, 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 625 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 6nm आर्म माली-G57 MC2 GPU के साथ 4GB/6GB/8GB LPDDR4x RAM, 64GB/128GB (UFS 2.2) स्टोरेज, माइक्रोएसडी के साथ 2TB तक एक्सेपेंडेबल मेमोरी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए Realme C63 5G में f/1.85 अपर्चर वाला 32MP का रियर कैमरा दिया है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में आपको 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें USB Type-C सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी की बैटरी मिल रही है, जो कि 10 वॉट क्विक चार्ज को सपोर्ट करेगी।
इसके अलावा इस फोन में साउंड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 1115 अल्ट्रा लीनियर बॉटम-पोर्टेड स्पीकर मिलेगा। इस फोन में डाइमेंशन 165.6x76.1x7.94 मिमी और वजन 190 ग्राम दिया गया है। धूल और पानी से प्रोटेक्शन के लिए इस फोन को IP54 रेटिंग भी मिली है।
कनेक्टिविटी के लिए Realme C63 5G में 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS, गैलिलियो, QZSS और USB Type-C का सपोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








