Home
Mobile

Realme C63 5G भारत में 12 अगस्त को लॉन्च होगा, जानें क्या कुछ होगा खास

Realme ने पिछले महीने भारत में अपना C63 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी देश में इसके 5G वेरिएंट को पेश करने जा रही है। जिसका खुलासा खुद ब्रांड द्वारा किया गया है। दरअसल Realme C63 5G को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

जिसके अनुसार अगले हफ्ते इसे देश में लॉन्च किया जाएगा। माइक्रोसाइट के अनुसार 4G वर्जन की तुलना में इसे अपडेट्स के साथ पेश किए जानें की उम्मीद है। चलिए आगे इसमें क्या कुछ खास होने वाला है, जानते हैं।

Realme C63 5G भारत में 12 अगस्त को लॉन्च होगा, जानें क्या कुछ होगा खास

Realme C63 5G की लॉन्च डेट- Realme C63 5G को भारत में 12 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च डेट कंफर्म करने के साथ ही कंपनी ने इस फोन की पहली झलक भी दिखा दी है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस फोन को दो कलर ऑप्शन के साथ दिखाया गया है। जिसमें येलो और ग्रीन कलर वेरिएंट शामिल हैं।

माइक्रोसाइट के अनुसार Realme C63 5G में फ्लैट फ्रेम के साथ एक बॉक्सी डिज़ाइन है। वहीं इसके दाईं ओर पावर बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर के रूप में भी काम करता है। फोन के बैक पैनल में घुमावदार कोनों के साथ एक चौकोर कैमरा आइलैंड है। जिसमें दो सेंसर और एक एलईडी फ्लैश यूनिट है। जबकि, फ्रंट में सेंटर-अलाइन्ड पंच-होल कटआउट डिस्प्ले है। वहीं ऊपर की तरफ थोड़ा मोटा बेज़ल और नीचे की तरफ थोड़ा चिन है।

Realme C63 5G ग्रीन और गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। हालांकि, यह C63 का 5G वर्जन है, इसलिए हम हुड के नीचे 5G-संगत प्रोसेसर की उम्मीद कर सकते हैं। फिलहाल अन्य डिटेल्स अभी सामने नहीं आए हैं। लेकिन हम मानते हैं कि यह C63 4G जैसा ही होगा।

Realme C63 4G के स्पेक्स- रियलमी C63 4G में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.74-इंच HD+ डिस्प्ले है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T612 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के डिवाइस में 50MP का मेन कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 45W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह बॉक्स से बाहर Android 14 OS के साथ आता है। रियलमी सी63 4जी की कीमत 8,999 रुपये है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme C63 5G To Launch In India On August 12 know Specs details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X