Home
Mobile

Realme C63 5G vs C63 4G में अंतर, जानें एक दूसरे से कैसे हैं अलग?

टेक कंपनी Realme ने हाल ही में भारत में अपना नया 5जी फोन Realme C63 5G को लॉन्च किया है। यह डिवाइस Realme C65 4G वर्जन है, जिसे एक महीने पहले पेश किया गया था।

4G ओनली मॉडल की कीमत 4GB /128GB वेरिएंट के लिए 8,999 रुपये है। जबकि, 5G वर्जन के 4GB /128GB की कीमत 10,999 रुपये 6GB /128GB की कीमत 11,999 रुपये और 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है।

Realme C63 5G vs C63 4G में अंतर, जानें एक दूसरे से कैसे हैं अलग?

तो चलिए आपको आगे इन दोनों वर्जन में मिलने वाले खास अंतर को बताते हैं। इसके साथ ही 5जी वर्जन में क्या कुछ खास हैं, और आपको कौन सा खरीदना चाहिए डिटेल में जानते हैं।

डिजाइन - इनके डिजाइन की बात करें तो Realme C63 4G और Realme C63 5G एक-दूसरे से काफी अलग हैं। हालांकि दोनों का फ्रेम फ्लैट है, लेकिन उनके कैमरा मॉड्यूल और बटन प्लेसमेंट अलग-अलग हैं।

4G वेरिएंट में iPhone जैसा कैमरा प्लेसमेंट है, तो वहीं 5G वर्जन में कैमरा आइलैंड Huawei Mate 20 Pro से प्रेरित है। LTE मॉडल लेदर ब्लू और जेड ग्रीन कलर वेरिएंट में आता है, जबकि 5G मॉडल में स्टारी गोल्ड और फॉरेस्ट ग्रीन शामिल है।

डिस्प्ले- ओनली Realme C63 में 6.7-इंच HD+ (1600 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले है। जो LCD पैनल 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 560 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है।

तो वहीं Relam C63 5G में थोड़े छोटे 6.67-इंच सेंटर्ड पंच-होल HD+ (1604 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले मिलते हैं। यह LCD स्क्रीन 625 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट ऑफर करती है। यानी कि, Realme C63 5G का डिस्प्ले ज्यादा स्मूथ, ब्राइट और मॉडर्न दिखता है।

प्रोसेसर- रेगुलर Realme C63 में 12nm Unisoc T612 चिपसेट है। जबकि Realme C63 5G में 6nm MediaTek Dimensity 6300 SoC शामिल किया गया है। 5G वेरिएंट के अंदर मौजूद MediaTek चिप ज्यादा पावरफुल है।

कैमरा- दिलचस्प बात यह है कि Realme C63 5G में 32MP का रियर कैमरा है। यह सेंसर आमतौर पर मिड-रेंजर के फ्रंट में पाया जाता है। जबकि 4G-ओनली Realme C63 में स्टैन्डर्ड 50MP का मेन कैमरा है। सेल्फी के लिए, दोनों फ़ोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

चार्जिंग - Realme C63 और Realme C63 5G दोनों में एक जैसी 5,000mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि उनकी चार्जिंग स्पीड अलग-अलग हैं। महंगा होने के बावजूद 5G वेरिएंट मानक 10W चार्जिंग तक सीमित है। जबकि 4G वर्जन 45W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme C63 5G vs C63 4G: What are the Differences?, Which One Should You Get?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X