Realme C63 5G vs Moto G34 5G : भारत में कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की तुलना
Realme C63 5G vs Moto G34 5G: रियलमी ने आज भारतीय बाजर में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C63 5G लॉन्च कर दिया है। जिसे 10 हजार से भी कम दाम में उपलब्ध कराया गया है।
वहीं इसका सीधा मुकाबला Moto G34 5G से माना जा रहा है। तो आइए आगे इन दोनों बजट फोन की सही कीमत से लेकर इनमें मिलने वाले स्पेक्स तक की डिटेल्स जानते हैं। जिससे आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, इसकी चुनाव आप इजली कर सकेंगे।

कीमत: रियलमी सी63 5जी स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है। जबकि 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 11,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 12,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
फोन स्टारी गोल्ड और फॉरेस्ट ग्रीन कलर में आता है। हालांकि, बैंक कार्ड से ट्रांजेक्शन के जरिए ग्राहक रियलमी के इस फोन पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। जबकि, Moto G34 5G को कंपनी ने 10,999 शुरूआती कीमत में पेश किया था।
डिस्प्ले- Realme C63 5G फोन में 6.67 इंच एलसीडी फुलएचडी+ (1604 × 720 पिक्सल) रेजॉलूशन स्क्रीन दी गई है। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 625 निट्स है। Moto G34 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है।
प्रोसेसर- Realme C63 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5जी प्रोसेसर और Mali G57 GPU दिया गया है। हैंडसेट ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड Realme UI 5.0 दिया गया है। मोटो जी34 5जी में परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मिलता है।
स्टोरेज- Realme C63 5G में 4GB, 6GB व 8GB रैम ऑप्शन हैं। रैम को 8GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन को 64GB और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लॉन किया गया है।
कैमरा- रियलमी सी63 5जी में अपर्चर एफ/1.86 के साथ 32MP AI कैमरा मिलता है। डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W Quick Charge सपोर्ट करती है। मोटो G34 5G स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जो 50MP का रियर कैमरा दिया गया है।
सेल्फी कैमरा- Realme C63 5G में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। G34 5G सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा कंपनी ने दिया है।
बैटरी- डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W Quick Charge सपोर्ट करती है। मोटो जी34 5जी में पावर के लिए 20W टर्बो चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।
कनेक्टिविटी: Realme C63 5G में 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS, गैलिलियो, QZSS और USB Type-C का सपोर्ट शामिल है। मोटो G34 5G स्मार्टफोन में 3.5mm ऑडियो जैक, डेटा ट्रांसफर और चार्जिंग के लिए स्मार्टफोन में USB केबल सपोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








