50MP कैमरा और 128GB स्टोरेज वाले Realme के इस फोन की पहली सेल आज, जानें कीमत
Realme C63 First Sale: रियलमी ने हाल ही में अपने बजट सेगमेंट स्मार्टफोन सीरीज के तहत अपना एक नया स्मार्टफोन Realme C63 लॉन्च किया था। जिसे किफायती दाम में बेहतरीन फीचर्स के साथ उपलब्ध कराया गया है।
अगर आप भी 10 हजार से कम दाम में बेहतरीन फीचर्स वाला नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस फोन की पहली सेल आज यानी 3 जुलाई से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो रही है। तो चलिए आपको इस डिवाइस की कीमत और खासियत के बारे में बताते हैं।

Realme C63 कीमत- रियलमी सी63 के लिए आज दोपहर 12 बजे से पहली सेल लाइव होगी। कीमत की बात करें तो इसके 4GB/128GB वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 8,999 रुपये में पेश लॉन्च गया है। जिसमें प्रीमियम लेदर फिनिश डिजाइन के साथ Jade Green और Leather Blue कलर ऑप्शन मिलता है।
Realme C63 स्पेसिफिकेशन- इस स्मार्टफोन में 90हर्टज रिफ्रेश रेट और 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला 6.74-इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है। जिसका रेजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल का तक है।

चिपसेट की बात करें तो रियलमी के फोन में परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर Unisoc T612 चिपसेट दिया गया है, जो 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। हालांकि, इसके स्टोरेज को माइक्रोएसएसडी कार्ड के जरिये एक्सटेंड किया जा सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं फ्रंट में 8MP का सेंसर दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी दी है।

यह फोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। रियलमी सी63 में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, डुअल सिम और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इसका वजन 189 ग्राम है।
इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने जून में Realme C61 को लॉन्च किया था। इस फोन में Unisoc T612 चिप, 8GB डायनेमिक रैम और एचडी रेजलूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 32MP का कैमरा मिलता है। इस जिसकी शुरुआती कीमत 7,699 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








