Realme ने नया बजट स्मार्टफोन किया लॉन्च, कम दाम में मिलेंगे दमदार फीचर्स
Realme c63 price: रियलमी ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C63 लॉन्च किया है। फिलहाल इस फोन को इंडोनेशियाई में पेश किया गया है। आपको बता दें, हाल ही में इसे भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS और गीकबेंच पर भी देखा जा चुका है।
Realme C63 फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट और एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ यूनिसॉक का प्रोसेसर दिया गया है। इसके स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से यूजर 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। आइए आपको आगे इसकी कीमत व सेल डेट से लेकर स्पेक्स तक के बारे में बताते हैं।

Realme C63 कीमत व उपलब्धता- रियलमी सी63 के बेस वेरिएंट 6GB/128GB मॉडल की कीमत 1,999,000 IDR (करीब 10,255 रुपये) है। जबिक, इसके 8GB/128GB मॉडल के लिए आपको 2,299,000 (करीब 11,794 रुपये) तय हुआ हैं। इसकी सेल इंडोनेशिया और मलयेशिया में 5 जून से शुरू होगी।
Realme C63 स्पेसिफिकेशन- इसमें HD+ रेजॉलूशन और 90hz तक रिफ्रेश रेट वाला 6.74 इंच का IPS LCD पैनल दिया गया है। जिसमें टच सैंपलिंग रेट 180Hz और पीक ब्राइटनेस 450 निट्स है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें यूनिसॉक का T612 प्रोसेसर मिल रहा है। जिसके साथ 8जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। हालांकि, इसके स्टोरेज को यूजर एसडी कार्ड की मदद से 2GB तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा के साथ एक डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 पर काम करता है।
सिक्योरिटी के लिए इसके साइड में माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है।Realme C63 को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल की है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
इस फोन को लेकर दावा किया जा रहा है कि, एक मिनट के चार्ज में यह एक घंटे तक का टॉकटाइम ऑफर करेगा। इसके अलावा इसकी बैटरी को लेकर कहा जा रहा है कि, यह एक बार चार्ज करने पर 38 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देती है। इस फोन का वजन 189 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








