90Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी के साथ Realme C63 की भारतीय बाजार में एंट्री, चेक करें प्राइज
Realme ने भारतीय बाजार में अपने C-सीरीज़ स्मार्टफोन रेंज का विस्तार करते हुए अपना नया हैंडसेट Realme C63 को लॉन्च कर दिया है। जिसे कंपनी ने बजट फोन के तौर पर पेश किया है। इसमें आपको 6.74-इंच HD+ 90Hz LCD स्क्रीन, 90.3% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
रियलमी के इस लेटेस्ट फोन में आपको एयर जेस्चर, रेनवाटर स्मार्ट टच और मिनी कैप्सूल 2 भी मिलेगा। यह फोन 4GB रैम के अलावा 4GB वर्चुअल रैम और 50MP का मेन कैमरा, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से भी लैस है।

साथ ही इसमें 45W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का कहना है कि, यह इस सेगमेंट में पहली बार है। तो आइए आपको इसकी कीमत, सेल डेट, ऑफर व स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Realme C63 स्पेसिफिकेशन- रियलमी के इस स्मार्टफोन को 6.74-इंच (1600 x 720 पिक्सल) HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 180Hz और पीक ब्राइटनेस 450 निट्स तक है।

डुअल सिम वाले इस फोन में UNISOC T612 ऑक्टा-कोर 12nm प्रोसेसर माली-G57 GPU के साथ मिलता है। जो 4GB LPDDR4X रैम और 128GB स्टोरेज से पैक्ड है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Realme UI के साथ Android 14 पर रन करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 अपर्चर, डेप्थ सेंसर, LED फ़्लैश के साथ 50MP रियर कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 8MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इस डिवाइस को पावर देने के लिए 45W सुपरVOOC फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

यह फोन साइड-माउंटेड फ़िंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, बॉटम-पोर्टेड स्पीकर, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.=0, GPS + GLONASS, USB टाइप-C से लैस है।
Realme C63 कीमत- फिलहाल कंपनी ने इसे सिंगल वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया है। जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे लेदर ब्लू और जेड ग्रीन में खरीदा जा सकेगा। इस फोन की पहली से 3 जुलाई को दोपहर 12 बजे से realme.com, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








