Realme C65 5G की पहली सेल आज, इतनी कम कीमत में खरीदने का मौका, जानें ऑफर डिटेल
Realme C65 5G First Sale: स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने आज भारत में C-सीरीज के तहत अपना नया अफोर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। जिसे Realme C65 5G के नाम से जाना जाएगा। रियलमी का यह लेटेस्ट फोन 10 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध कराया गया है।
जिसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और तगड़ा प्रोसेसर मिल रहा है। आइए आपको आगे इस फोन की कीमत, ऑफर, पहली सेल और स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Realme C65 5G के स्पेक्स- रियलमी सी65 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। जो 625 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने अपने फोन में MediaTek Dimensity 6300 6nm का चिप शामिल किया है।
जो 6GB रैम और 6GB वर्चुअल रैम के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें 128 GB तक की स्टोरेज और microSD का सपोर्ट भी दिया गया है। रियलमी का यह फोन Android 14 पर आधारित कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस RealmeUI 5.0 पर काम करेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme C65 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो 50 MP मेन कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा से लैस है। इसके साथ ही इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने Realme C65 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी है, जो 15W चार्जिंग का सपोर्ट करने में सक्षम है।
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi 802.11 ac, 5G NA/NSA, Dual 4G VoLTE, Bluetooth 5.1, GPS + GLONASS और USB Type-C का सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP54 रेटिंग भी कंपनी अपने ग्राहकों को दे रही है।
कीमत और ऑफर्स- इसके बेस वेरिएंट 4GB/ 64 GB स्टोरेज की कीमत 10,499 रुपये , 4GB / 128 GB स्टोरेज की कीमत 11,499 रुपये है। हालांकि, दोनों वेरिएंट पर 500 इंस्टेट बैंक डिस्काउंट दिया गया है।
वहीं फोन का टॉप वेरिएंट 6GB /128 GB की कीमत 12,499 रुपये है। जिसे 1000 रुपये बैंक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। रियलमी के इस फोन को ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। इस फोन की पहली सेल आज शाम 4 बजे से शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications








