Realme C65 5G भारत में 10 हजार से कम कीमत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
Realme C65 5G : अगर आप भी इस वक्त 10 हजार तक की बजट में नया 5G फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल स्मार्टफोन ब्रांड Realme इसी प्राइस सेगमेंट में अपना नया 5जी लॉन्च करने जा रहा है। तो चलिए आगे आपको इस फोन के मॉडल, स्पेक्स से लेकर कीमत तक के बारे में बताते हैं।
Realme C65 5G की लॉन्चिंग: रियलमी का यह फोन इस महीने के आखिर 26 अप्रैल को भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रहा है। यह कंपनी का एक एंट्री लेवल वाला 5G स्मार्टफोन होगा, जिसे 9,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो यह दुनिया का पहला मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट लाए जाने वाला फोन होगा।

Realme C65 5G संभावित स्पेसिफिकेशन: इस फोन में ग्राहकों को 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। वहीं टिपस्टर सुधांशु अंबोरे की लीक की मानें तो Realme C65 5G में 6.67-इंच IPS LCD पैनल होगा। जो 625 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 720x1604 पिक्सल का रिज़ॉल्यूशन के साथ आ सकता है।
इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराए जानें की उम्मीद है जिसमें 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज मिल सकता है।इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराए जानें की उम्मीद है जिसमें 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज मिल सकता है।
कंपनी अपने इस आगामी बजट स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी फ़्लिकर सेंसर भी दे सकती है। इसके अलावा, डिवाइस के फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
Realme C65 5G में 45W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है। यह फोन नए Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। धूल और पानी प्रतिरोध के लिए इसे IP54 रेटिंग मिले हैं, यानी इस फोन को पूरी तरह से डुबाने में सक्षम नहीं होंगे, लेकिन यह कुछ छींटों का सामना करने में यह सक्षम होना चाहिए।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम कार्ड सपोर्ट, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.55 मिमी हेडफोन जैक दिए जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








