Realme C65 5G की भारत में 10 हजार से कम कीमत में होगी एंट्री, जानें लॉन्च डेट, कीमत व स्पेकस
Realme Upcoming Phone: स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने भारत में जल्द ही C सीरीज के तहत अपने नए 5G स्मार्टफोन C65 के लॉन्चिंग की पुष्टि कर दी है। कंपनी के अनुसार इसे देश में 10,000 रुपये से कम दाम में उपलब्ध कराया जाएगा।
Realme की मानें तो यह आगामी फोन भारतीय बाजार में सबसे तेज़ एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन होगा। चलिए आगे इसकी लॉन्च डेट से लेकर इसकी खासियत और स्पेक्स तक की डिटेल्स जानते हैं।

हालांकि इसके लॉन्च से पहले ही इस फोन के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन की जानकारी सामने आ गई है। वहीं अब टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस को लेकर नई अपडेट शेयर की है। जिनके अनुसार इस फोन में 6.67 इंच LCD डिस्प्ले मिल सकता है।
जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही इस फोन के फ्रंट में पंचहोल कटआउट मिल सकता है, जिसमें सेल्फी कैमरा फिट होगा। इसके अलावा इसकी डिस्प्ले में 625 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसकी सबसे खास बात यह है कि, इस बजट में यह सबसे तगड़ा 5जी फोन हो सकता है। यह फोन अपनी कीमत सेटमेंट में पहला ऐसा फोन होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल सकता है। जो 4जीबी / 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज साथ ही 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आ सकता है। इसके अलावा माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
वहीं कैमरा सेटअप की बात करे तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसे कंपनी पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दे सकती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
पानी और धूल से बचाव के लिए इसे IP54 रेटिंग मिली है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी मोटाई 7.89mm और वजन 190 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
अगर आप भी कम दाम में तगड़े फीचर्स वाला फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये आगामी स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








