Home
Mobile

Realme C65 5G की कीमत का खुलासा, जल्द भारतीय बाजार में देगा दस्तक, जानें सभी डिटेल्स

Realme C65 5G Price: रियलमी जल्द ही अपना नया 5जी फोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में जुटा हुआ है। जिसे Realme C65 5G के नाम से लाया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इस फोन के अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। हालांकि कंपनी ने इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियली एनाउंसमेंट नहीं किया है। नई लीक में इस फोन की कीमत की जानकारी सामने आई है, तो चलिए आपको आगे इस अपकमिंग फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस और दाम के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Realme C65 5G फोन भारत में C सीरीज का पहला 5G स्मार्टफोन होगा। वहीं इस फोन को लेकर सामने आई रिपोर्ट की माने तो कंपनी अपने इस 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में अगले महीने दिसंबर तक लॉन्च कर सकती है। जिसमें 4GB और 8GB रैम ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। रियलमी अपने इस स्मार्टफोन को 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा फिलहाल इस डिवाइस को लेकर कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी अपने इस हैंडसेट को लेकर जल्द की घोषणा कर सकती है।

Realme C65 5G की कीमत

रियलमी सी65 स्मार्टफोन की भारत में कीमत की बात करें तो इसे 12 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जिसे ग्रीन और पर्पल दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।

Realme C65 5G की कीमत का खुलासा, जल्द भारतीय बाजार में देगा दस्तक

Realme C51 के स्पेक्स

कंपनी ने हाल ही में Realme C51 को देश में लॉन्च किया है। यह एक बजट है, जिसमें आपको कई दमदार फीचर्स मिल रहे हैं। Realme C51 में 6.7-इंच की IPS LCS डिस्प्ले मिल रहा है, जिसमें HD+ 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो रियलमी सी51 में Unisoc T612 चिपसेट शामिल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme C51 स्मार्टफोन की कीमत की बात की जाए तो इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। जिसे कंपनी ने Carbon Black और Mint Green में उपलब्ध कराया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of Realme C65 5G in India can be fixed around Rs 12 thousand to Rs 15 thousand. This phone will be made available in two color options, green and purple.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X