Realme ला रहा नया धांसू स्मार्टफोन, इन तगड़े फीचर्स से होगा लैस, सामने आईं डिटेल्स, 4 अप्रैल को होगा लॉन्च
Realme Upcoming Smartphone: चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme ने अपने नए हैंडसेट Realme C65 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही इस आगामी फोन की इमेज और स्पेसिफिकेशन भी ऑनलाइन सामने आ चुके हैं। तो आइए आपको आगे इशकी डिटेल्स बताते हैं।
इस फोन की सामने आई तस्वीर में Realme C65 स्मार्टफोन का डिजाइन हुबहू Samsung Galaxy S22 सीरीज के स्मार्टफोन जैसा ही है। जिसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च भी मिल सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने इस नए फोन को Violet और Galaxy Black दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध करा सकती है।

Realme C65 की लॉन्चिंग- कंपनी ने अपने इस फोन की लॉन्चिंग कंफर्म करते हुए बताया कि, इसे रियलमी की C सीरीज का ये नया स्मार्टफोन 4 अप्रैल को एंट्री करने के लिए तैयार है।
हालांकि, इस को पहले भी कई सर्टिफिकेशन साइट्स देखा जा चुका है। लेकिन अब कंपनी ने भी इसका टीजर जारी कर ऑफिशियली लॉन्च का ऐलान कर दिया है।

आपको बता दें, फिलहाल इस फोन को वियतनाम में लॉन्च किया जा रहा है। इसके बाद कंपनी अपने इस फोन को अन्य बाजारों में भी उपलब्ध करा सकती है। इसे Realme C55 के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा।
वहीं इसके डिजाइन की बात करें तो इसमें आपको एक फ्लैट फ्रेम मिलेगा। जिसके राइट साइड में वॉल्यूम और पावर बटन दिया जा सकता है। इसके पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद हो सकता है ।
तस्वीरों के अनुसार Realme C65 के दाईं तरफ वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया हैं। इसके साथ ही इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। वहीं इसके बैक पर चमकदार फिनिश दिया गया है।
स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो फिलहाल कंपनी ने इसे कंफर्म नहीं किया है। लेकिन हालांकि, एक रिपोर्ट के अनुसार Realme अपने इस स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी शामिल कर सकता है। जो यूजर को लंबा बैटरी बैकअप देगा। इसके साथ ही इसमें 45W फास्ट चार्जिंग की फैसलिटी दी जाएगी। खास तौर पर इस फोन को जल्दी चार्ज किया जा सकता है।
यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 OS के साथ पेश किया जा सकता है।फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसमें f/1.8 अपर्चर होगा।


Click it and Unblock the Notifications








