Home
Mobile

Realme ने अपना नया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन किया लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे तगड़े फीचर्स, यहां जानें सबकुछ

Realme C65 Price: स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपना नया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह लेटेस्ट हैंडसेट कंपनी ने C-Series के तहत उपलब्ध कराया है।

फिलहाल इस फोन को वियतनाम में पेश किया है। उम्मीद की जा रही है कि, यह जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकता है। जिसे 10 हजार तक की कीमत में लाया जा सकता है।

Realme ने अपना नया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें कीमत

रियलमी ने नए बजट स्मार्टफोन Realme C65 को तीन रैम और स्टोरेज वेरियंट में पेश किया है। तो आइए आपको आगे इस फोन की कीमत व फीचर्स से लेकर उफलब्धता के बारे में बताते हैं।

Realme C65 की कीमत- इसके 6GB/128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,690,000 VND (लगभग 12,000 रुपये) है। 8GB/128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,290,000 VND (लगभग 14,000 रुपरये) और 8GB/ 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,790,000 VND (लगभग 16,000 रुपये) है। इस फोन को ब्लैक मिल्की वे और पर्पल नेबुला दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Realme ने अपना नया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें कीमत

Realme C65 स्पेक्स- इसमें 625 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.67 इंच एचडी+ (720×1,604 पिक्सल) डिस्प्ले दी गई है।

यह बजट फोन में आपको 12nm मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर मिलेगा। जो 8GB रैम और 8GB जीबी तक वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 256GB तक स्टोरेज दी गई है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Realme ने अपना नया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें कीमत

रियलमी का यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड Realme UI 5.0 पर काम करेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस Realme C65 स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। जो AI-पावर्ड लेंस से लैस है। सेल्फी और वीडियो के लिए 8 मेगापिक्सल का इसमें फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आएगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको वाई-फाई , यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह फोन IP-54 रेटिंग के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए अपने इस लेटेस्ट फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है।

अगर आप भी कम दाम में दमदार फीचर्स वाला नया हैंडसेट लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा और इंतजार कर लेना चाहिए। उम्मीद है कि, यह फोन जल्द भारत में लॉन्च होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
realme c65 launched with mediatek helio g85 soc check price sale date and specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X