Home
Mobile

नए कलर में आया Realme C65 5G, जानिए कीमत, लॉन्च ऑफर और उपलब्धता

Realme C65 5G Speedy Red Color Price : रियलमी ने अपने Realme C65 5G को नए कलर ऑप्शन स्पीडी रेड (Realme C65 5G Speedy Red color) वेरिएंट में पेश कर दिया है।

कंपनी ने अपने इस डिवाइस को कुछ महीने पहले ही अप्रैल 2024 में MediaTek Dimensity 6300 SoC के साथ लॉन्च किया था। केवल नया कलर छोड़कर इसका डिजाइन फेदर ग्रीन मॉडल के समान ही है। तो आइए आपको इसकी कीमत, लॉन्च ऑफर से लेकर उपलब्धता और स्पेक्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

नए कलर में आया Realme C65 5G, जानिए कीमत, लॉन्च ऑफर और उपलब्धता

Realme C65 कीमत- रियलमी के सी65 स्मार्टफोन के 4GB/ 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,490 रुपये, 4GB/128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,490 रुपये और 8GB/128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,490 रुपये है।

हालांकि, नए कलर वेरियंट को प्रमोट करने के लिए कंपनी इस पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी अपने ग्राहकों को ऑफर कर रही है। रियलमी सी65 स्पीडी रेड वेरियंट को फ्लिपकार्ट और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। जहां से आप इसे ऑर्डर कर सकते हैं।

नए कलर में आया Realme C65 5G, जानिए कीमत, लॉन्च ऑफर और उपलब्धता

Realme C65 फीचर- रियलमी सी65 5जी में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच LCD स्क्रीन दी गई है, जो एचडी+ रेजॉलूशन सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा इसमें MiniCapsule 2.0 फीचर दिया गया है, जो ऐप्पल का डायनमिक आइलैंड के जैसा ही है। जिसकी मदद से यूजर्स नोटिफिकेशन और बैटरी स्टेटस चेक भी कर सकते हैं।

प्रोसेसर के तौर पर इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 SoC मिलता है, जो माली G57 GPU के साथ आता है। इसके साथ गी इसमें 4 जीबी रैम और 8 जीबी रैम ऑप्शन के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। वहीं 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर इसमें शामिल है।

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इस फोन को IP54 रेटिंग मिले हैं। इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक और के साथ Air Gestures और डायनमिक बटन भी दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme C65 Launched With New Speedy Red Color Option Know Price And Features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X