Home
Mobile

Realme C65 स्मार्टफोन जल्द होने जा रहा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, यहां जानें सभी डिटेल

Realme Upcoming SMartphone: स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी सभी के इंतजार को खत्म करते हुए जल्द ही ग्लोबल बाजार में अपना नया हैंडसेट लॉन्च करने जा रहा है। जिसे Realme C65 के नाम से पेश किया जाएगा। यह आगामी फोन Realme C55 की जगह लेगा। कंपनी ने भी अपने इस आगामी हैंडसेट की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है।

Realme ने आधिकारिक तौर पर 2 अप्रैल को वियतनाम में C65 के लॉन्च की करने की घोषणा की है। रियलमी के प्रेसिडेंट चेज़ जू ने इंडोनेशिया, बांग्लादेश, मलेशिया, फिलीपींस और अन्य देशों में फोन के लॉन्चिंग का संकेत दिया है, जिसमें भारत भी शामिल हो सकता है।

Realme C65 स्मार्टफोन जल्द होने जा रहा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Realme C65 फिलहाल इस फोन को 4 अप्रैल को वियतनाम में लॉन्च किया जा रहा है। हालांकि, इसके लॉन्च से पहले ही कई लीक्स सामने आ चुके हैं। तो चलिए आपको आगे इसके बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Realme के सोशल मीडिया पोस्ट में C65 को तीन कलर ऑप्शन Black, Purple और Gold मे दिखाया है। इसके डिज़ाइन की बात करें तो यह फोन सैमसंग के प्रीमियम फोन गैलेक्सी S22 से काफी मिलता-जुलता है।

Realme C65 स्मार्टफोन जल्द होने जा रहा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Realme C55 के लीक स्पेसिफिकेशन - Realme C65 को लेकर टिपस्टर सुधांशु अंबोरे ने कई खुलासे किए हैं। टिपस्टर के अनुसार रियलमी C65 में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच IPS LCD डिस्प्ले दिया जाएगा। जिसकी पीक ब्राइटनेस 625 निट्स तक होगी।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Mediatek Helio G85 G85 चिपसेट शामिल किया जा सकता है। यह नया फोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। जो IP54 रेटिंग के साथ आएगा। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें फ्लिकर सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दे सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल सिम स्लॉट, एक माइक्रोएसडी स्लॉट, वाईफाई 5GHz, ब्लूटूथ v5.0, यूएसबी-सी और एक 3.5 मिमी जैक जैसे फीचर्स मिलेंगे। डाइमेंशन की बात करें तो इसका वजन 185 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
realme c65 to specifications leaked know launch date price and features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X