Realme जल्द ला 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानिए डेट
Realme C67 5G Features: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी भारत में 14 दिसंबर को अपना एक नया हैंडसेट लॉन्च करने जा रहा है। जिसे Realme C67 5G नाम से जाना जाएगा। यह कंपनी का बजट 5G स्मार्टफोन होगा। जिसका कंपनी ने ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है, जिससे इस फोन का लुक लॉन्च से पहले ही सामने आ चुका है। इस फोन में यूजर को डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा के साथ कई धांसू फीचर्स मिल रहे हैं। तो आइए आगे इस फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कंपनी के इस आगामी C सीरीज स्मार्टफोन को पहले भी TRDA, SDPPI , SIRIM, FCC, EEC, TKDN और BIS सर्टिफिकेशन पर देखा जा चुका है। कंपनी ने भारत में इस नए स्मार्टफोन के लॉन्च का टीजर शुरू कर दिया है। दरअसल, रियलमी इंडिया ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर एक टीजर पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लॉन्च डेट के साथ फोन की डिटेल्स भी सामने आई हैं।
Realme C67 के फ्रंट में आपको स्लिम बेज़ेल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। इसके डिस्प्ले में फ्रंट कैमरे के लिए सेंटर में पंच होल स्लॉट दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन में गोल किनारों के साथ फ्लैट फ्रेम भी मिलेगा। बता दें, Realme C67 अपने सेगमेंट में सबसे पतला 5G स्मार्टफोन हो सकता है।
रिपोर्ट्स की मानें तो Realme C67 स्मार्टफोन को कंपनी देश में 15,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध करा सकती है। रियलमी C67 को 4GB, 6GB और 8GB तीन रैम वैरिएंट लाया जा सकता है। जिसे हरे और बैंगनी दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
C सीरीज के तहत किफायती दाम में आने वाला स्मार्टफोन
Realme C53 को भी कंपनी ने हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। जिसमें 6.74 इंच एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश, 560 निट्स ब्राइटनेस और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा कोर यूनीसोक T612 प्रोसेसर शामिल किया है, जिसके साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा इसके रैम को 12GB तक वर्चुअली बढ़ाया भी जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। देश में इसे 8999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








