Realme C67 5G लॉन्च, कम दाम में खरीदें दमदार फीचर्स से लैस फोन, जानें कीमत व फीचर
Realme C67 5G Price: स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने सभी के इंतजार के खत्म करते हुए, आज अपना एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसे realme C67 5G के नाम से जाना जाएगा। रियलमी का यह लेटेस्ट फोन जट स्मार्टफोन है। लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि, ये पहला ऐसा फोन है जो कि वाटर रेसिस्टेंट टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। रियलमी ने इसे 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। जिसे ग्राहक ऑफर के तहत लिमिटेड टाइम के लिए 2,000 रुपये कम कीमत में खरीद सकते हैं। तो आइए आपको आगे इस फोन की सभी खूबियों और ऑफर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Realme C67 5G की कीमत
रियलमी C67 5G स्मार्टफोन के कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट 4GB रैम+128GB स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये तय की है। वहीं इसके 6GB रैम+128GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। हालांकि, स्पेशल लॉन्च प्राइस के साथ इस फोन को ग्राहक मात्र 11,999 रुपये में खरीद सकता है। कंपनी ने इस लेटेस्ट फोन के बेस वेरिएंट पर 2000 रुपये तक का डिस्काउंट देने का घोषणा किया है। इसे कंपनी ने सनी ओएसिस और डार्क पर्पल दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है।
इन दिन से शुरू होगी सेल
अगर आप भी इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इस फोन की अर्ली एक्सेस सेल 16 दिसंबर को लाइव होने जा रही है। जिसे ग्राहक फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। वहीं इसकी ऑनलाइन ओपन सेल 20 दिसंबर दोपहर 12 से लाइव होगी।
कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट हैंडसेट क लेकर दावा किया है कि, ये सबसे पतला 5जी फोन है। जिसे अल्ट्रा स्लिम 7.89mm बॉडी के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इसमें लेंस रिंग दि गई है। फोन को IP54 रेटिंग मिले हैं।
Realme C67 5G के स्पेक्स
रियलम के इस नए फोन में 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिल रहा है। इसमें आपको आईफोन के डायनेमिक आईलैंड की तरह एक मिनी कैप्सूल मिलेगा। इस मिनी कैप्सूल में यूजर्स को नोटिफिकेशन मिलेंगे इसके साथ ही कई फंक्शन का इस्तेमाल कर सकेंगे। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ 5G चिपसेट शामिल किया गया है। फोटोग्राफी के लिएइसमें 50 मेगापिक्सल AI कैमरा मिल रहा है, जो कि f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh बैटरी दी है, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। अपने इस हैंडसेट को लेकर कंपनी का दावा है कि, इसे मात्र 29 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








