Home
Mobile

Realme C67 5G की अगले महीने भारत में होने जा रही एंट्री, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Realme Upcoming Smartphone: अगर आप भी नया बजट स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme जल्द ही अपने भारतीय यूजर्स के लिए अपना एक नया C सीरीज स्मार्टफोन देश में लॉन्च करने जा रहा है। जिसे Realme C67 5G के नाम से जाना जाएगा। कंपनी अपने इस आगामी फोन को ग्रीन और पर्पल दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध करा सकती है। यह कंपनी का एक बजट फोन होगा। तो आइए आपको आगे रियलमी के इस आगामी C-सीरीज स्मार्टफोन के सभी डिटेल्स बताते हैं।

Realme C67 5G की अगले महीने भारत में होने जा रही एंट्री,  जानिए कीमत

Realme C67 5G की संभावित कीमत

जैसा कि आपको बता चुके हैं कि, कंपनी का यह नया बजट स्मार्टफोन होगा। इसलिए इस अपकमिंग हैंडसेट को रियलमी 12,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच लॉन्च कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो Realme C67 5G भारत में सबसे किफायती 5G फोन्स में से एक होगा।

Realme C67 5G दिसंबर में दे सकता है दस्तक

इस आगामी स्मार्टफोन को लेकर सामने आई रिपोर्ट की मानें तो ब्रांड अगले महीने की शुरुआत में ही Realme C67 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। इसके अलावा हाल ही में इस स्मार्टफोन को UAE के TRDA प्लेटफॉर्म पर भी स्पॉट किया गया ङै, जिससे इसके जल्द दस्तक देने की उम्मीद है।

नई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि, इस स्मार्टफोन का उपनाम C67 है, जिसे दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा। वहीं अन्य रिपोर्ट की मानें तो इस स्मार्टफोन को 4GB, 6GB और 8GB रैम ऑप्शन के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन दिया जा सकता है।

फिलहाल इस फोन को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अपवाहों की मानें तो रियलमी सी67 5जी को ग्रीन और पर्पल कलर ऑप्शन के साथ देश में लाया जाएगा।

आपको बता दें, Realme अगले महीने के शुरूआती हफ्ते में 7 दिसंबर को GT 5 Pro स्मार्टफोन चीनी बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। जिसकी तैयारियों में कंपनी जुटी हुई है। रियलमी जीटी 5 प्रो स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ बाजार में दस्तक देगा। जिसमें कंपनी 50MP का कैमरा भी दे सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of Realme C67 5G will be between Rs 12 thousand to Rs 15 thousand. Realme: This phone can be the most affordable 5G smartphone in India. It is expected to be made available in Green and Purple
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X