Realme C सीरीज के दो धाकड़ फोन इस दिन लेंगे मार्केट में एंट्री; यहां जानें डिटेल
Realme C Series Launch: हाल ही में रियलमी ने अपने कस्टमर्स के लिए Realme P3 सीरीज को लॉन्च किया है। जहां कंपनी ने 9 अप्रैल को देश में Narzo 80 सीरीज के फोन लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस बीच कंपनी ने C-सीरीज के नए फोन के बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि वह Realme C75 और C73 की लॉन्च टाइमलाइन शेयर कर दी है। यहां हम इन डिवाइस के बारे में जानते हैं।

Realme C75 5G
- Realme C75 5G को दो रैम/स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है, जिसमें 4GB + 128GB और 6GB + 128GB शामिल हैं।
- भारत में लॉन्च होने वाले डिवाइस का मॉडल नंबर RMX3943 है। इस हैंडसेट को तीन- पर्पल ब्लॉसम, लिली व्हाइट और मिडनाइट लिली कलर ऑप्शन मिलते हैं।
Realme C73 5G
- Realme C73 5G की बात करें तो इसके भारतीय वेरिएंट का मॉडल नंबर RMX3945 है।
- इस हैंडसेट को 4GB + 128GB और 6GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।
- कंपनी का यह नया C-सीरीज मॉडल क्रिस्टल पर्पल, जेड ग्रीन और ओनिक्स ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा।
कब लॉन्च होंगे डिवाइस
- Realme C75 और C73 5G इस महीने यानी अप्रैल में भारत में लॉन्च होंगे।
- उम्मीद की जा रही है कि Realme Narzo 80x और Narzo 80 Pro लॉन्च के बाद ही इन डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा।
- हालांकि फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन Realme RMX3943 को पहले कैमरा-FV5 सर्टिफिकेशन पर देखा गया था।
- जानकारी से पता चला है कि इसमें f/1.8 अपर्चर, 28.4mm लेंस और 1,440 X 1,080 पिक्सल का पिक्चर रेजोल्यूशन मिल सकता है।
- इसके साथ ही इस हैंडसेट गीकबेंच AI पर भी दिखाई दिया।
- इससे यह बात साफ हुई है कि इसमें 8GB रैम की सुविधा मिल सकती है।
- इसके साथ ही यह डिवाइस Android 15 OS पर काम कर सकता है।
- इसके साथ ही फोन को पावर देने के लिए डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर हो सकता है। अब देखना है कि यह फोन मार्केट में कब एंट्री लेते हैं।
Comments
Best Mobiles in India
English summary
Realme C75 5G and Realme C73 launch india features specifications
Story first
published: Tuesday, April 1, 2025, 18:35 [IST]


Click it and Unblock the Notifications








