Home
Mobile

25 मार्च को भारत में लॉन्च होंगे Realme C75 और C71 स्टोरेज और कलर वेरिएंट्स का खुलासा

Realme भारत में 19 मार्च को P3 5G और P3 Ultra को लॉन्च करने की योजना बना रहा है, और अब खबरें आ रही हैं कि कंपनी के पास C सीरीज के दो नए सस्ते स्मार्टफोन Realme C75 और Realme C71 भी पाइपलाइन में हैं।

हालांकि इस बारें में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन 91mobiles की रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों फोन्स की घोषणा 25 मार्च को भारत में की जा सकती है। यदि ये जानकारी सही है, तो Realme जल्द ही इस लॉन्च की पुष्टि कर सकता है। इसके अलावा रिपोर्ट में Realme C75 के स्टोरेज और कलर वेरिएंट्स के बारे में भी जानकारी सामने आई है।

Realme C75 और C71 स्टोरेज और कलर वेरिएंट्स का खुलासा

Realme C75 और Realme C71: क्या उम्मीद है?

Realme C75 का भारतीय वेरिएंट मॉडल नंबर RMX3943 होगा और इसमें दो स्टोरेज वेरिएंट 4GB/128GB और 6GB/128GB पेश किए जानें की संभावना है। इसके अलावा Realme C75 तीन कलर मिडनाइट लिली, पर्पल ब्लॉसम और लिली व्हाइट में उपलब्ध हो सकता है।

पिछले साल Realme ने वियतनाम में Realme C75 का 4G वेरिएंट लॉन्च किया था, जिसमें 6.72-इंच FHD+IPS LCD डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट था। यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है और इसमें 50MP का कैमरा है। Realme C75 4G मीडियाटेक हीलिया G92 प्रोसेसर द्वारा संचालित था, जबकि आगामी 5G वेरिएंट में मीडियाटेक डायमेंशन 6300 चिपसेट की उम्मीद जताई जा रही है, जैसा कि गीकबेंच टेस्ट से पता चला है।

Realme C71 के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन यह Realme C61 का प्रोटोटाइप वर्जन हो सकता है। इस मॉडल में 90Hz डिस्प्ले, 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी और 3.5mm जैक होने की उम्मीद है। इसके साथ ही यह मॉडल 10,000 रुपये के आसपास लॉन्च हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme C75 and C71 Launching in India on March 25, Storage and Color Variants Leaked
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X