50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Realme का नया बजट-फ्रेंडली फोन लॉन्च, जानें कीमत
Realme ने वियतनाम में चुपचाप अपनी बजट-फ्रेंडली C-सीरीज के तहत नया फोन लॉन्च किया है। जिसे Realme C75 के नाम से लाया गया है। रियलमी का यह लेटेस्ट फोन किफायती दाम, बड़ी बैटरी और आकर्षक डिजाइन के साथ आता है।
हालांकि, अभी इसके कुछ फीचर्स की डिटेल सामने नहीं आई है, जिसे लेकर यूजर्स में उत्सुकता और बढ़ गई है। चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

Realme C75 फीचर्स
रियलमी के इस ने फोन से अपनी दमदार फीचर्स और टिकाऊपन के साथ बजट स्मार्टफोन सेगमेंच में धूम मचा दी है। इसमें आपको 6.72 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी सबसे बड़ी खासियतों में इसमें शामिल प्रोसेसर है, यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जो Helio G92 Max चिपसेट पर चलता है, जो Helio G91 का अपग्रेडेड वर्जन है।
यह फोन Android 14 पर आधारित Realme UI 5.0 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने अपने इस डिवाइस में 6000mAh तक की एक बड़ी बैटरी शामिल की है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
इसके टिकाऊपन की बात करें तो ArmorShell टेंपर्ड ग्लास, IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन इसे धूल और पानी से बचाते हैं। रियालमी सी75 अपने टिकाऊ डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ परफेक्ट बजट स्मार्टफोन है।
Realme C75 कीमत
वियतनाम में Realme C75 को लाइटनिंग गोल्ड और ब्लैक स्टॉर्म नाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हालांकि, इसकी कीमत का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। लेकिन सी-सीरीज किफायती होने के कारण इसे बजट-फ्रेंडली प्राइट के साथ उपलब्ध कराए जानें की उम्मीद है। इसके साथ ही कंपनी अपने इस फोन को अन्य बाजारों में भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications