Realme C75x प्रोमो पोस्टर लीक, डिजाइन, डिस्पले और बैटरी स्पेसिफिकेशन का खुलासा
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme ने पिछले साल नवंबर में वियतनाम में अपना बजट स्मार्टफोन C75 लॉन्च किया था, जो अभी तक भारत में उपलब्ध नहीं है। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी मलेशिया में C75 का थोड़ा बदलाव किए गए वर्जन C75x को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
यह डिवाइस हाल ही में मलेशिया के SIRIM रेगुलेटरी डेटाबेस में मॉडल नंबर RMX5020 के साथ लिस्ट हुआ है, जो यह पुष्टि करता है कि इसे लॉन्च के लिए मंजूरी मिल गई है। सबसे खास जानकारी इस प्रमोशनल पोस्टर से मिली है, जो ऑनलाइन लीक हुआ है। इस पोस्टर में फोन के डिजाइन और कुछ खास स्पेसिफिकेशन को दिखाया गया है, जिसे लेकर अब कई नए खुलासे सामने आ रहे हैं।

Realme C75x के स्पेसिफिकेशन
लीक पोस्टर के अनुसार इसका डिजाइन C75 के जैसा ही है, जिसमें सपाट फ्रंट और बैक पैनल के साथ IP69 रेटिंग जैसी टिकाऊपन सुविधाएं दी गई हैं, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखेगा। इसके साथ ही यह मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन से लैस है।
इसके डिस्प्ले में एक अपग्रेड मिलता है, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ यह यूजर्स को स्मूथ स्क्रॉलिंग और एनिमेशन का अनुभव देगा। डिवाइस में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ रैम को 24GB तक वर्चुअली बढ़ाने का ऑप्शन भी होगा। फिलहाल कैमरा डिटेल्स को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
आपको बता दें, C75 में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया है। ऐसे उम्मीद की जा रही है कि, C75x में भी कुछ ऐसा देखने को मिल सकता है। इसे पावरे देने के लिए इसमें 5,600mAh की एक बड़ी शामिल की जा सकती है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे कोरल पिंक और ओशनिक ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications






