सिर्फ 2 मिनट में 50% चार्ज! Realme का 15,000mAh बैटरी स्मार्टफोन कर देगा कमाल
Realme Concept Phone: स्मार्टफोन की दुनिया में कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस पर जितना फोकस होता है, उतना ही बैटरी पर भी अब जरूरी हो गया है। खासकर ऐसे समय में जब लोग दिनभर सोशल मीडिया, गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग में डूबे रहते हैं। चीन की स्मार्टफोन कंपनी Realme ने इसी दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एक ऐसा कॉन्सेप्ट फोन टीज किया है, जिसमें 15,000mAh की मेगा बैटरी दी जाएगी।
यह बैटरी साइज मौजूदा स्मार्टफोन्स से कई गुना बड़ा है और अगर इसे मार्केट में उतारा गया तो यह यूज़र्स के स्मार्टफोन एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

क्या है Realme का नया कॉन्सेप्ट फोन?
Realme ने अपने ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर एक टीजर शेयर किया है, जिसमें फोन की बैक पैनल पर बड़ा-सा 15,000mAh लिखा हुआ दिखता है। ब्रांड ने इसे 'बैटरी इंडिपेंडेंस' बताया है, यानी ऐसा फोन जिसे बार-बार चार्ज करने की टेंशन ही नहीं होगी।
कंपनी का दावा है कि यह फोन 50 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 30 घंटे तक लगातार गेमिंग और लगभग 5 दिन का बैकअप देने में सक्षम होगा। इतना ही नहीं, अगर इसे सिर्फ स्टैंडबाय पर रखा जाए तो यह 3 महीने तक बिना चार्ज हुए चल सकता है।
320W चार्जिंग का जादू
सिर्फ बैटरी का साइज ही बड़ा नहीं होगा, बल्कि Realme इसमें 320W सुपरसोनिक फास्ट चार्जिंग भी देने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह टेक्नोलॉजी बैटरी को महज 2 मिनट में 50% तक चार्ज कर देगी।
दिलचस्प बात यह है कि कंपनी इस फोन का डिजाइन भी काफी मॉडर्न रखेगी। लीक टीज़र्स से पता चलता है कि यह फोन सेमी-ट्रांसपेरेंट बैक पैनल और सिर्फ 8.5mm पतले बॉडी प्रोफाइल के साथ आ सकता है। बैटरी का वज़न कम रखने के लिए इसमें सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्यों है यह फोन खास?
अब तक बाजार में सबसे बड़ी बैटरी वाले फोन 7,000-10,000mAh तक सीमित रहे हैं। Realme खुद हाल ही में भारत में अपनी Realme P4 सीरीज़ लॉन्च कर चुका है, जिसमें 7,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग दी गई है।
हालांकि 15,000mAh बैटरी वाला फोन स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एक नई कैटेगरी बना सकता है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा जो लगातार ट्रेवल करते हैं, आउटडोर शूटिंग या व्लॉगिंग करते हैं, या जिनके पास बार-बार चार्ज करने का समय नहीं होता।
कन्फ्यूजन: कॉन्सेप्ट या हकीकत?
यह जरूरी है कि यूजर्स यह समझें कि फिलहाल यह सिर्फ एक कॉन्सेप्ट फोन है। यानी इसकी टेक्नोलॉजी और डिजाइन को लेकर एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है। 27 अगस्त को इसका ग्लोबल टीजर सामने आ सकता है, लेकिन यह कहना मुश्किल है कि यह फोन मार्केट में कब तक आएगा और इसकी कीमत कितनी होगी।
बैटरी इंडिपेंडेंस का नया युग
Realme के इस कदम को देखकर साफ है कि आने वाले वक्त में स्मार्टफोन्स में बैटरी ही सबसे बड़ा सेलिंग प्वाइंट होगी। जैसे पहले रेस कैमरा और डिस्प्ले की होती थी, अब यह बैटरी एंड्योरेंस की रेस बन जाएगी।
अगर Realme अपने इस कॉन्सेप्ट को प्रैक्टिकल प्रोडक्ट में बदल पाता है, तो यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट हो सकता है। और शायद आने वाले सालों में हमें चार्जर साथ रखने की जरूरत ही न पड़े।


Click it and Unblock the Notifications








