Realme Narzo 50 भारत में होगा 24 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
Realme ने भारत में पहले ही कई सारे बजट स्मार्टफोन को लॉन्च किया है और अब एक और नया फोन लॉन्च करने जा रही है। Realme 8i और Realme 8s 5G के बाद, कंपनी भारत में Realme Narzo 50 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। उम्मीद है कि नई लाइनअप इस साल की शुरुआत में लॉन्च की गई Narzo 30 सीरीज के अपग्रेड लाएगी। अब, कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च टाइमलाइन की घोषणा कर दी है और भारत में 24 सितंबर को रियलमी नार्जों 50 को लॉन्च किया जाएगा।

Realme Narzo 50 सीरीज भारत में कब होगी लॉन्च
रियलमी नार्जों 50 सीरीज की घोषणा भारत में 24 सितंबर को की जाएगी। कंपनी ने अगले सप्ताह लॉन्च की पुष्टि करते हुए अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट भी बना दी है। वेबसाइट पर 'Notify Me' पेज को अभी लाइव कर दिया गया है। माइक्रोसाइट में केवल Narzo 50 सीरीज के बारे में बताया गया है।
Narzo 50A को कंपनी के CMO, फ्रांसिस वोंग द्वारा पहले ही टीज़ किया जा चुका है, अन्य वेरिएंट Narzo 50 Pro, Narzo 50i और वेनिला Narzo 50 हो सकते हैं। इसके अलावा कंपनी Realme Band को भी लॉन्च करेगी। इसके अलावा 2 और स्मार्ट टीवी को भी लॉन्च कर सकती हैं।
कितने बजे होगी लाइव लॉन्च इवेंट
लॉन्च इवेंट भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12.30 बजे निर्धारित की गयी है जिसे Realme India के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। इसके बाद नए प्रॉडक्ट को फ्लिपकार्ट के माध्यम से ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा।
Realme Narzo 50 सीरीज के खास अनुमानित स्पेसिफिकेशन
रियलमी नार्जों 50 सीरीज के डेडिकेटेड पेज से डिज़ाइन के साथ-साथ Narzo 50 सीरीज के प्रमुख स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी मिलती है। Realme Narzo 50 जिसमें कई सारे शानदार फीचर्स मिल सकते है। इसमें आगे की तरफ पंच-होल डिज़ाइन के बजाय वी-आकार का नॉच मिलेगा।
जबकि प्रोसेसर Mali G52 GPU के सपोर्ट के साथ Helio G85 मिलने वाला है। वहीं लिस्टिंग के अनुसार सुपर नाइटस्केप मोड के साथ 50MP AI ट्रिपल-रियर कैमरा मॉड्यूल सिस्टम भी मिल सकता है। हैंडसेट के मुख्य कैमरे को 2MP सेंसर की एक जोड़ी के साथ जोड़ा जाएगा। वहीं इस अपकमिंग स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी यानि 6,000mAh की बैटरी भी मिलने वाली है। हालांकि अन्य स्पेसिफिकेशन के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications