Realme GT 2 Pro हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स, और सेल की डेट
रियलमी ने भारत में अपना सबसे सस्ता स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 फोन लॉन्च कर दिया है। Realme GT 2 Pro को आज भारत में 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। हालांकि, आपको बता दें कि यह एक इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत होगा। तो आइए इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं डिटेल्स में।

Realme GT 2 Pro की कीमत और उपलब्धता
रियलमी गीटी 2 प्रो को भारत दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट जो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, उसकी कीमत 44,999 रुपये (शुरुआती कीमत) है। वहीं दूसरा वेरिएंट 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है जिसकी कीमत 52,999 रुपये (शुरुआती कीमत) रखी गई है। जबकि मूल कीमत 8GB/128GB वैरिएंट की 49,999 रुपये होगी और 12GB/256GB वैरिएंट की 57,999 रुपये है।
यह स्मार्टफोन 14 अप्रैल को कंपनी के आधिकारिक स्टोर और फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Realme GT 2 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस
Realme GT 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें एक आउट-एंड-आउट फ्लैगशिप है। डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट मिलता है।

रियलमी जीटी 2 प्रो बैक पैनल बायो-पॉलीमर मटेरियल से बना है, जो इसे एक अनोखा पेपर जैसा लुक देता है। बैक पैनल को खांचे बनाने के लिए लेजर-कट डिज़ाइन के साथ उकेरा गया है जो बैक पैनल पर एक अनूठी बनावट प्रदान करता है।
फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2K रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन एक LTPO2 AMOLED पैनल मिलता है। वहीं फोन को फ्रंट में गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन भी मिलता है।
Realme GT 2 Pro ट्रिपल-लेंस सेटअप के साथ आता है। इसमें एक 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसमें एक IMX766 Sony का सेंसर दिया गया है। फोन में एक दूसरा कैमरा मॉड्यूल भी मौजूद है और यह 50 मेगापिक्सल का दिया गया है। जबकि तीसरा लेंस एक 40X माइक्रोलेंस है जो डिवाइस पर एक नया 'माइक्रोस्कोप' कैमरा फीचर देता है।
बैटरी की बात करें, तो फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है जो 65W तक के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर करती है। डिवाइस को चार्ज करने के लिए फोन को यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








