Home
Mobile

इस महीने के अंत तक भारत में लॉन्च होगा Realme GT 2 Pro, जानें फीचर्स और कीमत

Realme GT 2 सीरीज को पिछले महीने MWC 2022 में ग्लोबली पेश किया गया था। ब्रांड ने दो फ्लैगशिप Realme GT 2 (रियलमी जीटी 2), और Realme GT 2 Pro (रियलमी जीटी 2 प्रो) को पेश किया था। जबकि Realme ने भारत में अपने नए लाइनअप के लॉन्च को टीज किया है लेकिन लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट के अनुसार यह स्मार्टफोन इस महीने के अंत में लॉन्च हो सकता है।

इस महीने के अंत तक भारत में लॉन्च होगा Realme GT 2 Pro, जानें फीचर्स और कीमत

टिपस्टर मुकुल शर्मा के अनुसार, Realme GT 2 Pro इस महीने के अंत तक दो कॉन्फ़िगरेशन- 8GB / 128GB इंटरनल स्टोरेज और 12GB / 256GB नेटिव स्टोरेज में लॉन्च किया जा सकता है। फोन को ग्लोबल एडिशन के समान कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

Realme GT 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस और खास फीचर्स

Realme GT 2 Pro को 28 फरवरी को MWC 2022 में लॉन्च किया गया था। ब्रांड के फ्लैगशिप मॉडल को क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट के साथ पेश किया गया था। GT सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन 6.7-इंच AMOLED 2K रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ LTPO 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलता है।

इसके अलावा फोन में 9-लेयर कूलिंग स्ट्रक्चर का फीचर भी दिया गया है। कैमरा फीचर की बात करें, तो फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 40-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

इसी तरह Realme GT 2 Pro, कंपनी की ओर से नई Realme UI 3.0 स्किन पाने वाले पहले फोन में से एक है। कंपनी तीन साल के एंड्रॉइड ओएस अपडेट और चार साल के एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच का वादा करती है। जबकि बैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी और 65W सुपरडार्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

क्या है Realme GT 2 Pro की कीमत

अब आखिर में बात आती कीमत की, तो Realme GT 2 Pro को यूरो 649 (लगभग 54,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। हालांकि अभी देखा जाएगा कि इसको भारत में किस कीमत में लॉन्च किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme GT 2 Pro Likely to Launch in India this Month, Know Features and Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X