रियलमी ने चोरी–चुपके भारत में लॉन्च किया Realme GT 2, जानें कीमत और फीचर्स
Realme ने बिना सूचना के चुपचाप भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC द्वारा संचालित Realme GT 2 (रियलमी जीटी 2) को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि Realme GT 2 Pro और Realme GT 2 के बीच दो प्रमुख अंतर डिस्प्ले और प्रोसेसर हैं। आइये हम जानते हैं रियलमी के इस लेटेस्ट मिड रेंज 5G स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से।

Realme GT 2 के स्पेसिफिकेशन्स
लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन Realme GT 2 में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ FHD+ रेजोल्यूशन का डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
Realme GT 2 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 888 SoC पर 8/12GB RAM और 128/256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 12 OS के साथ एक कस्टम Realme UI 3.0 स्किन के साथ लॉन्च किया गया है।
कैसा है Realme GT 2 का कैमरा फीचर

यदि हम इस डिवाइस के कैमरा फीचर की बात करें, तो इसके बैक साइड में ट्रिपल कैमरा सेटअप में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और एक मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है जिसकी मदद से सेल्फी और वीडियो कॉल कर सकते हैं।
बैटरी लाइफ की बात करें, तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है और साथ में 65W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि बैटरी सिर्फ 33 मिनट में फुल चार्ज होगी।
Realme GT 2 की कीमत और उपलब्धता
Realme GT 2 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की भारत में कीमत 34,999 रुपये है, जबकि 12GB RAM और 256GB वैरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है। जबकि दोनों मॉडल 28 अप्रैल से रियलमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और पार्टनर चैनलों के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
तो यदि आप भी रियलमी ब्रांड के फैन हैं और नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो Realme GT 2 को खरीद सकते हैं जो 28 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध होगा।


Click it and Unblock the Notifications








