धांसू फीचर्स से लैस Realme GT3 240W लॉन्च को तैयार, 10 मिनट से भी कम समय में होगा फुल चार्ज, जानें सभी डिटेल

Realme GT 3 240W स्मार्टफोन को कंपनी जल्द ही लॉन्च कर सकती है। जैसा कि नाम से ही आपको समझ में आ गया होगा कि, यह फोन 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है। जो इसे अन्य फोन्स से खास बनाता है। वहीं इस फोन को लेकर कंपनी की दावा है कि, महज 9 मिनट 30 सेकेंड में इसे फुल चार्ज किया जा सकता है। टिपस्टर पारस गुगलानी ने अपकमिंग Realme GT 3 240W स्मार्टफोन का ऑफिशियल पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही इस फोन की लॉन्च डेट भी सामने आ चुकी है। तो चलिए आगे इस फोन से जुड़ी सभी अपडेप आपको डिटेल में बताते हैं।
Realme GT 3 240W की खासियत
आपको बता दें, कंपनी ने सबसे पहले इसे मोबाइल वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस (MWC 2023) के दौरान पेश किया था। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन की 14 जून को एंट्री हो सकती है। Realme GT 3 240W को 6.74 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। कंपनी अपने इस डिवाइस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। यह फोन 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 3.1 स्टोरेज के सपोर्ट के साथ आ सकता है।

Realme GT 3 240W का कैमरा
Realme GT 3 240W स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित Realme UI 4.0 पर चलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS के साथ 50MP Sony IMX890 सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP माइक्रोस्कोप लेंस दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है।
Realme GT 3 240W की बैटरी
वहीं बैटरी बैकअप की बात करें तो आपको Realme GT 3 240W में 240W सुपरवूक चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की एक तगड़ी बैटरी मिल रही है। फोन में डॉल्बी एटमॉस ऑडियो के साथ स्टीरियो स्पीकर, एक टाइप सी पोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इसके अलावा अगर फोन के डाइमेंशन की बात की जाए तो इसका डाइमेंशन 163.85×75.75×8.9mm है। इस फोन का वजन 199 ग्राम है।
फिलहाल इस फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसकी कीमत के लिए इसके लॉन्च तक इंतजार करना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








