Realme GT 5 Pro भारत में जल्द होने जा रहा लॉन्च, जाने कीमत
Realme GT सीरीज को कंपनी ने 2021 में फ्लैगशिप किलर लाइनअप के तौर पर पेश किया था। Realme ने भारत में इस फोन की सीरीज भी पेश किया है, जिसकी शुरुआत मूल Realme GT से हुई जिसमें स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट था। हालाँकि, कंपनी ने सितंबर 2022 के बाद से देश में GT सीरीज में कोई नया डिवाइस लॉन्च नहीं किया है।

अब, Realme ने खुलासा करते हुए बताया है कि वह जल्द ही GT सीरीज को भारत में वापस लाएगा। रियलमी के प्रोडक्ट डिटेल फ्रांसिस वोंग ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि कंपनी 2024 में देश में एक नया जीटी डिवाइस जारी करने की प्लान बना रहा है।
हालांकि उन्होंने सटीक मॉडल खुलासा करते हुए बताया की, Realme अपने लेटेस्ट Realme GT 5 Pro के साथ सीरीज को पुनर्जीवित करेगा जो कुछ सप्ताह पहले चीन में जारी किया गया था। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट है। यह डिवाइस 144Hz डिस्प्ले के साथ आता है, जो इसे अब तक का सबसे पावरफुल Realme डिवाइस बनाता है।
याद दिला दें, भारत में Realme का आखिरी फ्लैगशिप Realme GT Neo 3T था जिसे 2022 में लॉन्च किया गया था। तब से, हमने देश में कोई नया टॉप-एंड डिवाइस नहीं देखा है, क्योंकि कंपनी ने अपने बजट और मिड-रेंज पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है। Realme की नंबर सीरीज, C-सीरीज और Narzo लाइनअप भारतीय बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
फ्लैगशिप सेगमेंट में रियलमी की दोबारा एंट्री से भारतीय ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे। काउंटरप्वाइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत फ्लैगशिप डिवाइसों के लिए दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार है, और रियलमी उसी में हिस्सेदारी के लिए प्रतिस्पर्धा करता दिख रहा है।
Realme GT 5 Pro कीमत और फीचर
भारत में लॉन्च होने वाली आखिरी Realme GT सीरीज Realme GT Neo 3 थी। ब्रांड ने जल्द ही लॉन्च होने वाली Realme 11 Pro सीरीज के साथ अपने नंबर पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है। लेकिन हमें जल्द ही भारत में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3-संचालित रियलमी जीटी 5 प्रो मिल सकता है।
चूंकि Realme GT 5 Pro चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है, इसलिए हम भारत में भी समान स्पेसिफिकेशन की उम्मीद कर रहे हैं। Realme GT 5 Pro 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए CNY 3,399 (लगभग 39,800 रुपये) से शुरू होता है। ऑरेंज और व्हाइट वेरिएंट में पीछे की तरफ लेदर फिनिश है, जबकि ब्लैक वेरिएंट मैट फिनिश में आता है।


Click it and Unblock the Notifications








