Realme GT 5 Pro कर्व्ड OLED डिस्प्ले, 16 जीबी रैम के साथ लॉन्च, इस दिन से शुरू होगी सेल, जानें कीमत
Realme GT 5 Pro Price: स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, मोस्ट-अवेटेड फोन Realme GT 5 Pro को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। जिसे अब तक के सबसे लेटेस्ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लाया गया है। Realme ने अपने लेटेस्ट फोन को 6.78 इंच की 8T LTPO 1.5K OLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस किया गया है। तो आइए आपको इस फोन के फीचर्स और कीमत के बारें डिटेल्स बताते हैं।

Realme GT 5 Pro कीमत व उपलब्धता
रियलमी जीटी 5 प्रो के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,399 युआन (करीब 39,921 रुपये) , 16GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,699 युआन (करीब 43,339 रुपये) , 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,999 युआन (करीब 46,922 रुपये) और 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत 4,299 युआन (करीब 50,423 रुपये) है। लॉन्च के बाद ही इस फोन को प्री-ऑर्डर के लिए चीन में उपलब्ध करा दिया गया है। इस फोन की पहली सेल 14 दिसंबर 2023 से शुरू कर दी जाएगी। इसे कंपनी ने ब्लैक, व्हाइट और ऑरेंज तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है।
Realme GT 5 Pro स्पेक्स
रियलमी जीटी 5 प्रो में 6.78 इंच 8T LTPO 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2160 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ आ रहा है। रियलमी के इस फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर शामिल किया गया है। यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड Realme UI 5.0 के साथ आता है। जिसमें आपको 16 जीबी तक रैम के साथ 1 टीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल Sony LYT-808 सेंसर दिया गया है, जो OIS को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 50MP सोनी IMX890 पेरिस्कोप टेलिफोटो शूटर कैमरा दिया गया हैं, जो 3x ऑप्टिकल जूम और 120x हाइब्रिड जूम तक सपोर्ट के साथ आ रहा है। इसके अलाना 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस भी इसमें दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमे 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5400mAh की बैटरी दी गई है। जिसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








