Realme GT 5 Pro के लीक्स आए सामने, पावपफुल प्रोसेसर के साथ इस दिन होने जा रहा लॉन्च
Realme GT 5 Pro : स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी के नए हैंडसेट Realme GT 5 Pro की इस महीने धमाकेदार एंट्री होने जा रही है। जिसका खुलासा खुद कंपनी ने वीबो पर पोस्ट के जरिए किया है। कंपनी अपने इस हैंडसेट को नए स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC के साथ ला रही है। जिसमें यूजर्स को 1TB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। हालांकि अभी इस फोन के लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं हुआ है। तो आईए आपको इस अपकमिंग फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Realme GT 5 Pro लॉन्च डेट
रिपोर्ट्स की मानें Honor 23 नवंबर को अपने नूबिया रेड मैजिक 9 प्रो और ऑनर 100 सीरीज लॉन्च के दौरान Realme GT 5 Pro का लॉन्च इवेंट भी आयोजित किया जाएगा।

Realme GT 5 Pro के संभावित फीचर्स
Realme GT 5 Pro की TENAA लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन को 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1264x2780 है। इसके साथ ही इसमें 8GB, 12GB और 16GB रैम और 128GB, 256GB, 512GB और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। इसके अलावा इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA LYT808, दूसरा 50 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV08D10 सेंसर और 8 मेगापिक्सल Sony IMX890 टेलीफोटो सेंसर से लैस होगा। इसके साथ ही फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का हो सकता है। Realme GT 5 Pro में 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5400mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।
Realme GT 5 Pro के कंफर्म फीचर
रियलमी जीटी 5 प्रो के लॉन्च से पहले ही इसके कई फीचर्स का खुलासा हो चुका है। जिसमें इस बात की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है कि, इस फोन को क्वालकॉम के नए प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC और 1 टीबी स्टोरेज के साथ लाया जा सकता है। इस फोन में 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। आपको बता दें, यह फोन पहले से बेहतर हीट डिसिपेशन टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिसका सरफेस एरिया करीब 10000mm स्क्वायर होगा। इसके साथ ही इसमें अपग्रेडेड टेलिफोटो कैमरा दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








