Home
Mobile

7 दिसंबर को लॉन्च होगा Realme GT 5 Pro स्मार्टफोन, चार्जिंग स्पीड का हुआ खुलासा, जानें क्या-कुछ होगा खास

Realme GT 5 Pro Price: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme जल्द ही अपने नए हैंडसेट Realme GT 5 Pro को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फोन के लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। जिसे अगले महीने यानि कि, दिसंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा अभी तक इस अपकमिंग फोन को लेकर कंपनी ने कोई खास जानकारी नहीं दी है। लेकिन अब तक इसके कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिसके अनुसार इसमें यूजर्स को 6.78 इंच का डिस्प्ले और 1TB तक स्टोरेज दिया जा सकता है। वहीं हाल ही में इस फोन को लेकर आई नई अपडेट में दावा किया जा रहा है कि, इस फोन को 100W चार्जिंग के साथ लाया जाएगा। तो चलिए आपको आगे इस फोन के बारे में अब तक सामने आए सभी अपडेट बताते हैं।

Realme GT 5 Pro की लॉन्च डेट

कंपनी रियलमी जीटी 5 प्रो पर से 7 दिसंबर को पर्दा उठाएगी। ब्रांड ने Weibo पोस्ट के जरिए इस फोन की लॉन्चिंग डेट का खुलासा किया है। आपको बता दें, चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर इस अपकमिंग फोन को देखा गया है। जिससे इसकी चार्जिंग स्पीड का खुलासा हुआ है। यहां लिस्टिंग से पता चला है कि, इस फोन को कंपनी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के ला रही है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

Realme GT 5 Pro स्पेक्स

रियलमी के इस आगामी फोन को लेकर सामने आई लीक्स की माने तो फोन में यूजर्स को 6.78 इंच की कर्व्ड LTPO डिस्प्ले दी जा सकती है । जो 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगी। इसके साथ ही इसे क्वालकॉम के लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। जिसमें 8GB, 12GB और 16GB रैम ऑप्शन के साथ 128GB, 256GB, 512GB और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज कंफिग्रेशंस दिया जा सकता है। रियलमी ने अपने स्मार्टफोन को टीज करते हुए पोस्ट किया है। जिसमें केवल इसके रियर कैमरा की एक झलक देखने को मिलती है।

7 दिसंबर को लॉन्च होगा Realme GT 5 Pro , जानें क्या-कुछ होगा खास

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल सोनी LYTIA LYT808 और OmniVision OV08D10 सेंसर और 8 मेगापिक्सल Sony IMX890 टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इस फोन को 5,400mAh की बैटरी के साथ 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दे सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme GT 5 Pro can get a 6.78 inch curved LTPO display. A 32-megapixel selfie camera can be seen in its front. This smartphone can come with a 5,400mAh battery.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X