Home
Mobile

Realme GT 5 फोन 24GB रैम, 240W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च, इस दिन से बिक्री शुरू, जानें कीमत

Realme GT 5 Launched: SmartPhone ब्रांड रियलमी ने अपना नया हैंडसेट Realme GT 5 को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट फोन को 24GB तक रैम और 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेश किया है। जिसमें यूजर्स को 240W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा यह फोन कई अन्य खूबियों से लैस है। तो चलिए आगे इस फोन की कमत से लेकर इसकी खूबियों तक से रूबरू होते हैं।

Realme GT 5 कीमत

Realme GT 5 स्मार्टफोन को सिल्वर और ग्रीन दो कलर ऑप्शन में लाया गया है। इसकी कीमत की बात करें तो इसके 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत कंपनी ने 2,999 चीनी युआन यानि कि, लगभग 33,975 रुपये तय किया है। 16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,299 चीनी युआन यानि कि, लगभग 37,400 रुपये है। वहीं इसके टॉप-ऐंड मॉडल 24 GB रैम और 1 GB स्टोरेज के लिए आपको 3,799 युआन यानि कि, तकरीबन 43,700 रुपये खर्च करने होंगे। इसकी प्री-बुकिंग चीन में शुरू कर दी गई है। इस फोन की बिक्री अगले महीने 5 सितंबर से चीन में शुरू कर दी जाएगी।

Realme GT 5 स्मार्टफोन 24GB रैम, 240W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च

Realme GT 5 स्पेसिफिकेशन्स

Realme GT 5 में 6.74 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 1.5K रेजॉलूशन और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके डिस्प्ले का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.7 प्रतिशत है। फोन के डिस्प्ले पर पंच-होल दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। इस फोन में ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड Realme UI 4.0 स्किन मिलेगी। कंपनी ने अपने इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट शामिल किया है। जो 12GB, 16GB और 24GB तीन रैम ऑप्शन के साथ आ रहा है। इसके साथ ही इसमें 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है।

फोटोग्राफी लवर्स को इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ आ रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो आपको इसमें दो अलग-अलग बैटरी ऑप्शन मिल रहे है। फोन के एक मॉडल में 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4600mAh की बैटरी मिलेगी। वहीं दूसरे मॉडल में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5240mAh की बैटरी मिल रही है।

इतनी ही नहीं इसमें यूजर को Dolby Atmos सपोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ डुअल स्पीकर्स और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। कंपनी ने अपने इस फोन को Whirlwind Memory Engine 2.0 सपोर्ट के साथ पेश किया है, जिसके साथ फोन में 76 ऐप्स तक बैकग्राउंड में चलाए जा सकते हैं। साथ ही साथ इसमें वाई-फाई 7, ब्लूटूथ, जीपीएस कनेक्टिविटी फीचर्स भी शामिल किए गए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme GT 5 will get 6.74 inch AMOLED display, which will come with 1.5K resolution and 144 Hz refresh rate. The screen-to-body ratio of its display is 93.7 percent. A punch-hole has been given on the display of the phone, in which the selfie camera is available.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X