Realme GT 5 स्मार्टफोन 24GB रैम के साथ इस दिन होगा लॉन्च, जानें सभी डिटेल्स
Realme GT 5 Launch Date: स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी (Realme) ने अपने अपकमिंग फोन Realme GT5 को अपनी पांचवीं ऐनिवर्सरी पर लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। अब तक इस के कई लीक्स सामने आ चुके हैं। इसके अलावा रियलमी के इस हैंडसेट को सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है। कंपनी रियलमी जीटी 5 को 24GB रैम और क्वालकॉम के फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC चिपसेट के साथ ला रही है। तो चलिए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसकी खासियत तक से रूबरू करवाते हैं।
Realme GT 5 की लॉन्च डेट
कंपनी ने खुद इस फोन की लॉन्चिंग डेट का खुलासा किया है। Weibo पर पोस्ट के जरिये कंपनी इसे चीन में 28 अगस्त को पेश करने की जानकारी दी है। कंपनी का ऐनिवर्सरी इवेंट स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे (भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे) से शुरू होगा। जिसमें इस फोन के साथ ही Realme बड्स एयर 5 TWS इयरफ़ोन को भी पेश किया जाएगा। आपको बता दें, Realme CMO जू क्यूई चेज़ ने पिछले हफ्ते Realme GT 5 के स्पेसिफिकेशन को टीज किया था।
Realme GT 5 स्पेसिफिकेशन
इससे पहले की लीक रिपोर्ट्स की मानें तो रियलमी जीटी 5 को 6.74 इंच OLED डिस्प्ले और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ लाया जा सकता है। वहीं Digital Chat Station की शेयर की गई इमेज से इस बात का भी खुलासा हुआ है कि, इसके डिस्प्ले पर पंच-होल कटआउट होगा। साथ ही डिस्प्ले के चारों तरफ अल्ट्रा-थिन बेजल दिए जा सकते हैं।
रियलमी के जारी टीजर के बाद इस बात का खुलासा हो चुका है कि, इस फोन को 24GB रैम और 1 टीबी स्टोरेज के साथ लाया जा रहा है। 24 GB रैम और 1 TB स्टोरेज वेरियंट को चीन के बाहर दूसरे मार्केट में लॉन्च नहीं किए जानें की उम्मीद है। इसके साथ भी कंपनी की तरफ से बताया गया है कि, इस स्मार्टफोन को 240W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया जाएगा। के साथ लॉन्च करेगी।

Realme GT 3 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। साथ ही सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। 240W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी भी इसमें शामिल की जाएगी। इस हैंडसेट के साथ माइक्रोफोन, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और सिम कार्ड स्लॉट मिल सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








