Home
Mobile

realme gt 5 vs realme gt neo 5 में खास अंतर, जानिए आपके लिए कौन है बेहतर

realme gt 5 vs realme gt neo 5 : अगर आप भी मिड रेंज में दमदार फीचर्स से लैस स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी के GT 5 और GT Neo 5 हैंडसेट के बीच मिलने वाले खास अंतर से लेकर इसकी कीमत और इसमें शामिल फीचर्स तक की जानकारी देने जा रहे हैं। जिससे इन दोनों दमदार फोन्स में से आप अपने लिए बेहतर फोन का चुनाव आसानी से कर सकते हैं। तो चलिए आपको आगे रियलमी जीटी5 और रियलमी जीटी नियो 5 की डिटेल्स बताते हैं।

realme gt 5 vs realme gt neo 5 कीमत

रियलमी जीटी 5 के 12 GB रैम व 256 GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,999 चीनी युआन यानि कि, लगभग 33,975 रुपये है। वहीं इसके 16 GB रैम व 512 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,299 चीनी युआन यानि कि लगभग 37,400 रुपये और 24 GB रैम के साथ 1 TB इनबिल्ट स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 3,799 युआन यानि कि, लगभग 43,700 रुपये है। वहीं Realme GT Neo 5 के 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,199 (लगभग 39 हजार रुपये) है। इसके अलावा इसके 16GB रैम और 1TB स्टोरेज की कीमत 3,499 युआन (लगभग 42,600 रुपये) है।

realme gt 5 vs gt neo 5 में खास अंतर, जाने आपके लिए कौन है बेस्ट

realme gt 5 vs realme gt neo 5 डिस्प्ले

रियलमी जीटी 5 स्मार्टफोन में 6.74 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करती है। इसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ है। वहीं जीटी नियो 5 में आपको 6.74-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

realme gt 5 vs realme gt neo 5 प्रोसेसर

जीटी 5 में प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट से लैस किया है। वहीं रियलमी जीटी नियो 5 में आपको Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिलेगा।

realme gt 5 vs realme gt neo 5 स्टोरेज

रियलमी जीटी 5 में 12GB, 16GB और 24GB तक रैम ऑप्शन के साथ 256GB, 512GB और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है। वहीं रियलमी जीटी नियो 5 में 8GB ,16GB रैम ऑप्शन के साथ 256GB और 1TB स्टोरेज विकल्प दिया गया है।

realme gt 5 vs gt neo 5 में खास अंतर, जाने आपके लिए कौन है बेस्ट

realme gt 5 vs realme gt neo 5 कैमरा

Realme GT 5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Realme GT Neo 5 में 50MP का Sony IMX890 सेंसर शामिल किया गया है। इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर मिल रहा है। इसके साथ ही 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

realme gt 5 vs realme gt neo 5 बैटरी

रियलमी जीटी 5 में दो अलग-अलग बैटरी ऑप्शन मिलेंगे। फोन के एक मॉडल में 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4600mAh की बैटरी दी गई है। वहीं दूसरे मॉडल में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5240mAh की बैटरी मिलेगी। वहीं रियलमी जीटी नियो 5 में 240W की चार्जिंग का सपोर्ट के साथ 4600mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा 5000mAh की बैटरी के साथ 150W की फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme GT 5 smartphone has a 6.74 inch AMOLED display, which offers 1.5K resolution. The refresh rate of its screen is 144 Hz. Whereas in GT Neo 5 you will get a 6.74-inch AMOLED display, which supports 144Hz refresh rate.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X