भारत में Realme GT 5G की पहली सेल शुरू, मिल रहा है सिर्फ इतने रुपए में
भारत में Realme के लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme GT 5G की आज पहली सेल दोपहर 12 बजे से शुरू हो गयी है। Realme GT 5G को पिछले हफ्ते भारत में Realme GT मास्टर एडिशन के साथ लॉन्च किया गया था, जो आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। Realme GT को भारत में आने से पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था।

स्मार्टफोन के बेस 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। जबकि दूसरे 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 41,999 रुपये रखी गयी है। जबकि अगर कलर की बात करें, तो रियलमी जीटी 5G तीन कलर ऑप्शन में आता है - जिसमें डैशिंग ब्लू और डैशिंग सिल्वर और रेसिंग येलो उपलब्ध है। बता दें कि Realme GT 5G का यह फोन फ्लिपकार्ट, रियलमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य ऑफलाइन चैनलों पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
मिल रहे है Realme GT 5G खरीदने वालों को कई ऑफर
Realme GT 5G को खरीदने वालों को ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI लेनदेन के साथ 3,000 रुपये इंसटेंट डिस्काउंट मिल रहा हैं। इसके अलावा, कस्टमर्स फ्लिपकार्ट स्मार्ट अपग्रेड प्लान का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं, जहां कस्टमर खरीदारी के समय केवल 11,400 रुपये का भुगतान करेंगे।
इसके अलावा Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5% का अनलिमिटेड कैशबैक, ICICI बैंक, इंडसइंड बैंक, SBI कार्ड और MobiKwik द्वारा जारी किए गए एमेक्स नेटवर्क कार्ड के साथ पहले ट्रांजेक्शन पर 20% की छूट दे रहा है। जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड का उपयोग करने पर लोगों को 10 प्रतिशत के डिस्काउंट का बेनीफिट उठा सकते हैं। इन सबके अलावा, Realme Website पर चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड और बजाज फिनसर्व पर 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI भी मिल रही है।
Realme GT के खास स्पेसिफिकेशन
Realme GT जो जिसमें 6.43 इंच की फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ पैक किया गया है। डिस्प्ले में 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस भी दी गयी है। इसके अलावा यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC के साथ आता है।
Realme GT हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 64-MP का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर और 8-MP का अल्ट्रा-वाइड शूटर मिलता है। साथ ही इसमें 2-MP का मैक्रो शूटर भी मिलता है। जबकि इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ V5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलते हैं। जबकि इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है। यह स्मार्टफोन डुअल-सिम (नैनो) के साथ आता है और एंड्रॉइड 11 पर काम करता है।
बैटरी की तरफ ध्यान दें, तो Realme GT में 4,500mAh की बैटरी मिलती है जो 65W सुपरडार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications