Home
Mobile

भारत में इस दिन लॉन्च होगा Realme GT 5G, मिलता है 64MP का कैमरा और 4,500mAh की बैटरी

Realme GT 5G दिवाली से पहले भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी के सीईओ माधव शेठ ने #AskMadhav ऑनलाइन सीरीज के ताजा एपिसोड में इसकी पुष्टि की है। स्मार्टफोन को हाल ही में यूरोप में लॉन्च किया गया था और यह किफ़ायती कीमत और बेहतर फीचर्स के साथ भारतीय मार्केट में आने वाला है। तो चलिये जानते है कुछ और बातें रियलमी जीटी 5जी के बारे में।

भारत में इस दिन लॉन्च होगा Realme GT 5G, मिलता है 64MP का कैमरा और 4,500mAh की बैटरी

Realme GT 5G के टॉप फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

अगर कंपनी भारत में वही वैरिएंट लॉन्च करती है, तो डिवाइस उन्हीं स्पेसिफिकेशन के साथ आ सकता है। Realme GT 5G का ग्लोबल वेरिएंट 6.43-इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

फोन क्वालकॉम के फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसमें 12GB रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज है। जबकि स्मार्टफोन में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गयी है।

यलमी जीटी 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इनमें f/1.8 अपर्चर वाला 64MP का प्राइमरी शूटर, f/2.3 अपर्चर वाला 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं अगर सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसके लिए 16MP का f/2.5 फ्रंट कैमरा भी शामिल है।

स्मार्टफोन में स्टीरियो स्पीकर, एक 3.5 mm हेडफोन जैक, एक ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर और एक Android 11 के साथ Realme UI 2.0 है। यह डिवाइस RureRaw मोड और एआई सेल्फी जैसे फोटोग्राफी फीचर्स को भी सपोर्ट करता है।

Realme GT 5G को यूरोप में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। डिवाइस के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 449 यूरो (करीब 39,895 रुपये) है। दूसरी ओर, टॉप-एंड 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 599 यूरो (लगभग 53,223 रुपये) है।

हालांकि आपको यह भी बता दें कि कंपनी ने अभी तक Realme GT 5G की भारत में लॉन्च होने की कोई आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है। लेकिन जब डिवाइस मार्केट में आएगा तो संभवतः फ्लिपकार्ट या कंपनी की आधिकारिक साइट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme GT 5G is set to launch in India before Diwali. The company's CEO Madhav Sheth has confirmed this in the latest episode of the #AskMadhav online series.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X