लॉन्च से पहले सामने आए Realme GT 6 के कैमरा सैंपल, क्लियर और डिटेल वाली फोटो की जा सकेगी कैप्चर
9 जुलाई को चीन में लॉन्च होने जा रहे Realme GT 6 स्मार्टफोन पहले ही TENAA लिस्टिंग में नजर आ चुका है, जहां इसके 50MP और 8MP ड्यूल कैमरा सेटअप का पता चला है। लॉन्च से पहले कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट और ग्लोबल मार्केटिंग प्रेसिडेंट जू क्यूई ने Realme GT 6 के कैमरा सैंपल शेयर किए हैं।
इस सैंपल से यह पता लगाया जा सकता है कि यह स्मार्टफोन किस प्रकार की फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस प्रोवाइड करेगा। चलिए जानते हैं कि सैंपल के शेयर करने के बाद इसके बारे में छुपे हुए किस राज से पर्दा उठाया गया है।

कैसी है Realme GT 6 की कैमरा क्वालिटी
Realme GT 6 के कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इसके रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX890 फ्लैगशिप प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जू क्यूई का कहना है कि इसमें हाई क्वालिटी वाले लेंस, एडवांस एल्गोरिद्म और OIS कॉम्बिनेशन के साथ कैमरे से कठिन कंडीशन में भी क्लियर और डिटेल वाली फोटो कैप्चर की जा सकती है।
जू क्यूई ने पोस्ट शेयर करते हुए Realme GT 6 के कुछ कैमरा शो किए हैं, लेकिन उन्होंने इसके अल्ट्रावाइड और फ्रंट फेसिंग कैमरे के बारे में कोई जानकारी पेश नहीं की है। TENNA सर्टिफिकेशन पर इस फोन के रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस मिलने की पुष्टि की गई है। लिस्टिंग के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा।
Realme GT 6 के स्पेसिफिकेशंस
रिपोर्ट के मुताबिक, Realme GT 6 में दुनिया की पहली BOE s1+ फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी, जो कि नेचुरल ग्रेस्केल ट्रांजिशन, बेहतर टच एक्यूरेसी, लो लाइट में समान परफॉर्मेंस और एक्यूरेट कलर रिप्रोडक्शन प्रदान करती है। इसके अलावा फोन में ग्रीन फील्ड AI आई प्रोटेक्शन और यूनिक आई फेटिग का पता लगाने वाला फीचर भी शामिल है, जो बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए यूजर्स के फेटिग लेवल बेस पर सेटिंग्स को इंटेलीजेंटली एडजेस्ट करता है।
Realme GT 6 में मौजूद प्रोसेसर
Realme GT 6 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिल रहा है। वहीं इसमें 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 24GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकता है।
यह स्मार्टफोन एक स्काई कम्युनिकेशन सिस्टम का भी सपोर्ट करता है, जिसमें 5.5G नेटवर्क और वाई-फाई 7 प्रोटोकॉल के लिए सपोर्ट शामिल है। मेटल मिडिल फ्रेम से लैस स्मार्टफोन की लंबाई 162.02 मिमी, चौड़ाई 76.07मिमी, मोटाई 8.53मिमी और वजन 206.7 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








