चीन में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है Realme GT 6, फोन में मिलेगी फ्लैट स्क्रीन
Realme अपने Realme GT 6 फोन को भारत में लॉन्च करने के बाद चीन में पेश करने जा रही है। यह फोन जुलाई में चीन में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने इसको लॉन्च करने से पहले चीन की एक माइक्रोब्लगिंग प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें इसके डिजाइन की जानकारी सामने आई है।
सामने आई तस्वीर में Realme GT 6 पतले बेजल वाली फ्लैट स्क्रीन में नजर आ रहा है। बता दें कि यह फोन पहले से ही भारत और कुछ चुने हुए मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। Realme GT 6 के भारतीय वेरिएंट की बात करें तो इसमें Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दी गई है। लेकिन यह फोन चीन में अलग स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन के साथ पेश होगा।

Realme GT 6 के फ्रंट और बैक डिजाइन का हुआ खुलासा
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ने Vivo पर Realme GT 6 की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें इसके फ्रंट और बैक डिजाइन की झलक नजर आई है। तस्वीरों के देखने पर यह पता चलता है कि इस फोन में फ्लैट स्क्रीन दी गई है, जिसमें सेल्फी शूटर के लिए बीच में होल पंच कटआउट मिलेगा। फ्लैट डिस्प्ले में नैरो बेजल है और फोन व्हाइट कलर में आएगा।
Realme GT 6 की खासियत
Realme GT 6 में कंपनी ने बायो-बेस्ड मैटेरियल का इस्तेमाल किया है। वहीं इस हैंडसेट के राइट साइड में वॉल्यूम और पॉवर बटन दिए गए हैं। यह फोन अगले महीने यानी जुलाई में चीन के बाजार में एंट्री लेने जा रहा है।
ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि इस फोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर शामिल होगा और इसमें मेटल फ्रेम एवं ग्लास बैक होने की उम्मीद है। इसमें क्वालकॉम Snapdragon 8s Gen 3 SoC मिलने की संभावना है। बता दें कि भारतीय और ग्लोबल वेरिएंट में Snapdragon 8s Gen 3 SoC दिया गया है।
Realme GT 6 की भारत में कीमत
Realme GT 6 फिलहाल भारत में 3 रैम और स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत 40,999 रुपये है। कंपनी ने इसे फ्लूइड सिल्वर और रेजर ग्रीन रंग ऑप्शन्स में पेश किया है। अब देखना यह होगा कि Realme अपने इस फोन को चीन में इसी कीमत पर उतारती है या फिर कुछ बदलाव करती है।


Click it and Unblock the Notifications








