Realme GT 6 स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3, AI जेस्चर और अन्य खास फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Realme ने आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए GT 6 स्मार्टफोन को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल लॉन्च हुए GT 5 का उत्तराधिकारी होगा।
तो आइए आपको आगे इस लेटेस्ट फ्लैगशिप Realme GT 6 की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन और फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं। Realme GT 6 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स -Realme GT 6 अपने पहले और ग्लोबली वर्जन के मुकाबले एक नए डिजाइन के साथ आया है।

इसमें एक फ्लैट फ्रेम और बैक की तरफ एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। एक ही रंग के गहरे और हल्के शेड के कारण बैक पैनल डुअल-टोन लुक भी देता है। डिस्प्ले की बात करें तो Realme GT 6 में BOE S1+ AMOLED पैनल है, जो 6.78 इंच के साथ आता है। इसका रिज़ॉल्यूशन 2,780 x 1,264 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz LTPO और पीक ब्राइटनेस 6,000 निट्स है।
स्क्रीन में प्रो XDR के साथ एक इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 2160Hz हाई-फ़्रीक्वेंसी PWM डिमिंग फैसलिटी दी गई है। इसके डिस्प्ले को क्रिस्टल आर्मर ग्लास सिक्योर किया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए Realme GT 6 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर शामिल है। जो 16GB तक रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है। इस डिवाइस को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP65 रेटिंग मिले हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme GT 6 में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS के साथ 50MP Sony IMX890 सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है। वहीं 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
डिवाइस को ज्यादा हिट से बचाने के लिए एक बड़े 10,000-स्तरीय दोहरे VC से लैस किया गया है। एक एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम मध्य फ्रेम और थर्मल इन्सुलेशन भी है जो तापमान को कम रखने में मदद करता है।
इसे पावर देने के लिए इसमें 5,800mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 120W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है और 33W UFCS और 55W PPS फ़ास्ट चार्जिंग के साथ भी संगत है।
Realme GT 6 फोन Android 14 OS पर आधारित Realme UI 5 के साथ आता है। इसमें AI पोर्टल, AI कॉल सारांश, AIGC और बहुत कुछ जैसे कई AI फीचर भी मिलते हैं। डिवाइस स्क्रीन को टच किए बिना एक्शन करने के लिए जेस्चर कंट्रोल के साथ भी आता है।
अन्य खासियतों की बात करें तो IR कंट्रोल, एक X-Axis लीनियर मोटर और 5.5GHz नेटवर्क और WiFi-7 प्रोटोकॉल वाला स्काई कम्युनिकेशन सिस्टम इसमें मिल रहा हैं।
Realme GT 6 की कीमत और उपलब्धता- Realme GT 6 की शुरुआती कीमत CNY 2,799 (~$385) ये कीमत इसके 12GB + 256GB वैरिएंट के लिए है। वहीं 16GB/ 256GB और 16GB/ 512GB ऑप्शन की कीमत क्रमशः CNY 3,099 (~$426) और CNY 3,399 (~$467) है।
जबकि, 16GB/1TB के लिए आपको CNY 3,899 (~$536) खर्च करने होंगे है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे स्टॉर्म पर्पल, लाइट ईयर व्हाइट और डार्क साइड ऑफ़ द मून रंगों में खरीदा जा सकेगा। इस फोन की बिक्री चीन में 15 जुलाई से शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications








