Realme GT 6 की पावरफुल प्रोसेसर के साथ आज होने जा रही एंट्री, जानें कीमत व फीचर्स
Realme GT 6 : रियलमी आज यानी 20 जून को अपना पहला AI फोन Realme GT 6 भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। इसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।
आपको बता दें, Realme का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme GT 6 भारत के साथ ग्लोबल बाजार में भी दस्तक देगा। पिछले कई दिनों से कंपनी इस स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशंस पर से पर्दा उठी रही है।

इस फोन का लैंडिंग पेज फ्लिपकार्ट पर जारी हो चुका है। फोन लॉन्च करने से पहले ही कंपनी अपने तो आइए आपको आगे इसकी डिटेल्स बताते हैं। जिससे कि, Realme GT 6 के प्रोसेसर, बैटरी साइज और फास्ट चार्जिंग और कैमरा से जुड़ी डिटेल्स सामने आ चुकी है। कंपनी का कहना है कि यह नया स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल के मेन रियर कैमरा के साथ आएगा।
Realme GT 6 की कैमरा क्वालिटी Realme GT 6 में मिलने वाला 50MP का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन से इनेबल्ड होगा। यह Sony LYT-808 सेंसर से लैस है, जिसका सेंसर साइज 1/1.4 इंच है। इसमें f/1.69 का बड़ा अपर्चर मिलता है।
इसके साथ ही कंपनी ने यह कन्फर्म किया है कि, नए रियलमी फोन में मेन कैमरा 4K डॉल्बी विजन वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। कंपनी की मानें तो इस डिवाइस से लिए गए फोटो बेहतरीन होंगे। इसमें 50MP का टेलिफोटो कैमरा भी दिया गया है, जो कि मेन कैमरा को सपोर्ट करता है। ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि फोन में 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर भी दिया जा सकता है।
फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को और बेहत करने के लिए GT 6 में हाइपरटोन इमेज इंजन दिया जाएगा। Realme GT 6 में कई सारे फीचर्स जैसे- टेक्चर पोर्ट्रेट, फास्ट कैप्चर, नाइट मोड, स्टार मोड, स्ट्रीट मोड, AI स्मार्ट रिमूवल और AI नाइट विजन की खासियत भी जोड़ी जाएगी।
Realme GT 6 में स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर के बारे में जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। स्मार्टफोन में 5,5000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो कि 120W की रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में 8 T LTPO OLED डिस्प्ले होगा, जो कि 6,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस देने में मदद करेगा।
कीमत- लीक के अनुसार Realme GT 6 की भारत में कीमत 39,999 रुपये हो सकती है, यह कीमत इसके 8GB / 256GB मॉडल की होगी। वहीं 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये तय की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








