Realme gt 6 की लॉन्च डेट कंफर्म, इस दिन होने जा रही धमाकेदार एंट्री, पहले ही जान लें कीमत व फीचर्स
स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने अपने आगामी स्मार्टफोन Realme GT 6 के लॉन्चिंग डेट का अनाउंसमेंट कर दिया है। भारत समेत दुनियाभर में यह फोन इसी महीने दस्तक देगा।
कंपनी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया साइट पर खुलासा करते हुए बताया है कि, यह फोन 20 जून को लॉन्च होगा। लॉन्चिंग के बाद इसकी बिक्री देश में फ्लिपकार्ट के ज़रिए की जाएगी। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर खासियत तक के बारे में बताते हैं।

Realme GT 6 की संभाविच कीमत- रियलमी जीटी 6 की कीमत की बात करें तो कंपनी इसे लगभग 40,000 रुपये शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि, ये अनुमानित दाम है। सही कीमत के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो Realme GT 6 अप्रैल में चीन में लॉन्च हुए Realme GT Neo 6 का रीब्रांडेड वर्जन होगा। हालांकि, लेटेस्ट डेवलपमेंट के अनुसार इस आगामी फोन के लिए अलग तरह के कैमरे का यूज कर सकता है।
इसमें 6.78 इंच का 1.5K OLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 6,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन से लैस होगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 SoC शामिल किया जा सकता है।
ओएस की बात करें तो, Realme GT 6 स्मार्टफोन Android 14-आधारित Realme UI 5.0 के साथ लॉन्च होगा और इसमें तीन साल के OS अपडेट और चार साल के सुरक्षा अपडेट मिलने की उम्मीद है।

Realme GT 6 में OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony LYT-808 मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2x ज़ूम के साथ 50MP Samsung JN5 टेलीफ़ोटो कैमरा शामिल किए जाने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें Realme GT Neo 6 के समान 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
इसे पावर देने के लिए इसमें 100W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5500 mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है। अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें IP65 रेटिंग, 5G, वाई-फाई 6E शामिल होंगे।

आपको बता दें, Realme की GT सीरीज वाले फोन्स ग्लोबल मार्केट में आखिरीबार बीते साल 2023 जुलाई में लॉन्च किए गए थे। वहीं, भारत की बात करें तो यहां GTसीरीज का आखिरी फोन Realme GT Neo 3T था। जिसे कंपनी ने सितंबर 2021 में लॉन्च किया था।


Click it and Unblock the Notifications








