Realme GT 6 vs Realme GT 6T में आपके लिए कौन है बेस्ट ऑप्शन? यहां जानें सबकुछ
Realme GT 6 vs Realme GT 6T Comparison: Realme ने भारत में GT सीरीज का एक नया फोन Realme gt 6 लॉन्च कर दिया है। रियलमी का यह लेटेस्ट फोन हाल ही में लॉन्च हुए Realme GT 6T का अपग्रेडेड मॉडल है।
वैसे तो देखने में रियलमी के ये दोनों फोन आपको एक जैसे ही लगते है, लेकिन इनमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं। तो आइए आपको दोनों के बीच मिलने वाले खास अंतर और कीमत तक की डिटेल्स बताते हैं।

Realme GT 6 vs GT 6T डिस्प्ले: GT 6 में आपको 6.78 इंच का फुल HD+ 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, HDR 10+ सपोर्ट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। इसकीडिस्प्ले 6,000 निट्स तक की ब्राइटनेस और 360 Hz का टच सैंपलिंग रेट ऑफर करती है।
जबकि, Realme GT 6T में आपको 6000 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला 6.78 इंच की फुल-एचडी प्लस LTPO एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा।

Realme GT 6 vs GT 6T प्रोसेसर: Realme GT 6 कंपनी का पहला फोन है, जिसमें 4nm ऑक्टाकोर Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। जबकि, GT 6T में ऑन-बोर्ड AI फीचर मिलता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेनरेशन 3 प्रोसेसर मिलता है।
Realme GT 6 vs GT 6T स्टोरेज: GT 6 में 16GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने इस फोन में 10,014mm स्कवायर का 3D टेमपर्ड डुअल वेपर कूलिंग चेंबर दिया है। जबकि, Realme GT 6T में 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज उपलब्ध कराई गई हैं।

Realme GT 6 vs GT 6T कैमरा: GT 6 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। जिसका मेन कैमरा 50MP के Sony LYT-808 सेंसर के साथ आता है। यह OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन को भी सपोर्ट करता है।
इसके अलावा इसमें 50MP का सेकेंडरी टेलीफोटो सेंसर और 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है।

जबकि, Realme GT 6T रियर में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 8MP वाइड-एंगल Sony IMX355 कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल Sony IMX615 फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Realme GT 6 vs GT 6T बैटरी: रियलमी जीटी 6 में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी गई है। जबकि, Realme GT 6T में आपको 120W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी दी मिलेगी।
Realme GT 6 vs GT 6T कीमत: GT 6 की भारत में शुरुआती कीमत 40,999 रुपये है। हालांकि, कंपनी ने इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट्स 8GB/ 256GB, 12GB/ 256GB और 16GB/512GB में पेश किया है।
जबकि, GT 6T को कंपनी ने चार वेरिएंट्स में पेश किया था। जिसमें 8GB/128GB, 8GB/256GB, 12GB/256GB और 12GB/512GB शामिल हैं। जिनकी कीमत क्रमश: 30,999 रुपये, 32,999 रुपये, 35,999 रुपये और 39,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








